Prajasatta Side Scroll Menu

एयर इंडिया पर एक्शन, DGCA ने 30 लाख रुपये का लगाया जुर्माना

AIR India 4

नई दिल्ली: नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने पिछले साल के अंत में पेरिस-नई दिल्ली की उड़ान में हुई पेशाब की घटना के लिए एयर इंडिया एयरलाइन पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। एविएशन रेगुलेटर ने फ्लाइट के पायलट-इन-कमांड का लाइसेंस भी तीन महीने के लिए सस्पेंड कर दिया है और एयर इंडिया के इन-फ्लाइट सर्विस के डायरेक्टर पर 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

मामला 26 नवंबर, 2022 का है जब शंकर मिश्रा नाम के एक शख्स ने फ्लाइट के बिजनेस क्लास में एक महिला पर कथित तौर पर पेशाब कर दिया था। घटना के समय मिश्रा कथित तौर पर नशे में थे। शंकर मिश्रा फिलहाल गिरफ्त में हैं। महिला यात्री ने इसकी शिकायत एयर इंडिया से की थी।

इसे भी पढ़ें:  महंगाई के मोर्च पर आम लोगों के लिए राहत भरी खबर ,12 अप्रैल को नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now