Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

हादसे में UP के चार युवकों की मौत

Nepal

Nepal Plane Crash VIDEO: नेपाल के पोखरा में विमान हादसे में फ्लाइट पर सवार क्रू मेंबर्स समेत सभी 72 लोगों की मौत हो गई। अब विमान हादसे का एक फेसबुक लाइव वीडियो सामने आया है जिसमें उत्तर प्रदेश के चार युवक हादसे से कुछ मिनट पहले फ्लाइट का आनंद लेते दिख रहे हैं। हादसे में इन चारों युवकों की भी मौत हो गई। चारों युवक उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से थे।

फेसबुक वीडियो करीब डेढ़ मिनट का है। वीडियो कैप्चर कर रहे युवक की पहचान सोनू जायसवाल के रूप में हुई है। वह फ्लाइट की खिड़की से नीचे का नजारा कैप्चर करता दिख रहा है। करीब 1.30 मिनट के इस वीडियो में 58वें सेकंड पर हादसे का संकेत मिलने लगता है। विमान तेजी से बाईं ओर जाता है। इसके बाद लोगों को चिल्लाते हुए सुना जा सकता है। थोड़ी देर बाद आग की लपटें दिखती हैं।

वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान सोनू जायसवाल (29), अनिल राजभर (28), विशाल शर्मा (23) और अभिषेक सिंह कुशवाहा (23) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, चारों युवक 13 जनवरी को काठमांडू पहुंचे थे और पशुपतिनाथ मंदिर में पूजा करने के बाद पैराग्लाइडिंग के लिए पोखरा जा रहे थे।

पोखरा की फ्लाइट में सवार होने के बाद सोनू फेसबुक पर लाइव था। लाइव-स्ट्रीमिंग से पता चला कि सोनू और उसके साथी खुश दिख रहे थे, लेकिन स्ट्रीमिंग बंद होने से पहले अचानक आग की लपटें दिखाई दीं। उनके शव आज परिजनों को सौंपे जाने की संभावना है।

तकनीकी खराबी के कारण हुआ हादसा

एयरपोर्ट ऑथरिटी की अभी तक की जांच में सामने आया है कि विमान हादसा (Nepal Aircraft Crash) तकनीकी खराबी के कारण हुआ है। सिविल एविएशन अथॉरिटी ऑफ नेपाल ने कहा कि मैकेनिकल खराबी की वजह से दुर्घटना हुई है। उडान से पहले सभी तकनीकी जांच प्रक्रिया पूरी की गई थी। नेपाली अधिकारियों ने एक विशेष आयोग को दुर्घटना के कारणों की जांच करने का काम सौंपा है। 45 दिनों में रिपोर्ट आने की उम्मीद है।

PM मोदी, विदेश मंत्री जयशंकर ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल विमान दुर्घटना के शोक संतप्त परिवारों के लिए दुख व्यक्त किया और प्रार्थना की। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, “नेपाल में दुखद हवाई दुर्घटना से बहुत दुख हुआ, जिसमें भारतीय नागरिकों सहित कीमती लोगों की जान चली गई। दुख की इस घड़ी में, मेरे विचार और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।”

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी घटना पर दुख जताया और पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ट्वीट किया, “नेपाल के पोखरा में विमान दुर्घटना के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। हमारी संवेदनाएं प्रभावित परिवारों के साथ हैं।”

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now