Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हैदराबाद में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, घर में संदिग्ध हालत में पड़े मिले शव

घटनास्थल की फोटो 2

तर्नाका: हैदराबाद में सोमवार को एक परिवार के चार लोगों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। चार साल की बच्ची समेत चारों का शव उनके घर में पड़ा मिला। आसपास के लोगों ने मृतकों के घर से बाहर नहीं निकलने पर मामले की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

 

इसे भी पढ़ें:  दिग्गज शेयर निवेशक राकेश झुनझुनवाला का 62 साल की उम्र में निधन

घटना हैदराबाद के तर्नाका इलाके की है। पुलिस के अनुसार शुरूआती जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है। घटनास्थल से अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। आसपास के लोगों व परिजनों से पूछताछ में पता चला कि मृतक विविन प्रताप का अपनी पत्नी सिंघुरा से अकसर झगड़ा होता था। दोनों के अलावा उनके चार साल की बच्ची व विविन की मां का भी शव मिला है।

जानकारी के मुताबिक विविन चेन्नई में एक निजी कंपनी में काम करता था और सिंघुरा हिमायतनगर में बैंक ऑफ बड़ौदा में काम करती थी। विविन सिंघुरा को अपना ट्रांसफर चेन्नई कराने के लिए कहता था। बताया जा रहा है कि इसी बात पर दोनों का झगड़ा होता था। पुलिस के अनुसार विविन का शव कमरे में लटका था। बाकी तीनों का शव अलग कमरे में मिला।

इसे भी पढ़ें:  ‘8-10 घंटे बैठाते हैं, एक जैसे सवाल पूछते हैं…’ मनीष सिसोदिया ने कोर्ट में रखीं ये दलीलें, जमानत पर 10 मार्च को दोपहर 2 बजे होगी सुनवाई

Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now