Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

हर भाषा में मिलेंगे सुप्रीम कोर्ट के जजमेंट

सीजेआई जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़

D y chandrachud: सुप्रीम कोर्ट के जजमेंट की कॉपी जल्द ही विभिन्न भाषाओं में मिलेगी। खुद देश के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने यह बात कही है। जिसके बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह कहते हुए उनका वीडियो भी ट्वीट किया है।

 

एक कार्यक्रम में बोले हुए सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा, हमारे मिशन का अगला कदम हर भारतीय भाषा में सर्वोच्च न्यायालय के निर्णयों की अनुवादित प्रतियां उपलब्ध कराना है। आगे उन्होंने कहा जब तक हम अपने नागरिकों तक उस भाषा में नहीं पहुंचते जिसे वे समझ सकते हैं तो जो हम जो काम कर रहे हैं वह 99% लोगों तक नहीं पहुंचेगा।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, हाल ही में एक समारोह में माननीय सीजेआई जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ ने क्षेत्रीय भाषाओं में SC के निर्णयों को उपलब्ध कराने की दिशा में काम करने की आवश्यकता पर बात की। उन्होंने इसके लिए तकनीक के इस्तेमाल का सुझाव भी दिया। यह एक प्रशंसनीय सोच है, जिससे कई लोगों, विशेषकर युवाओं को मदद मिलेगी। पीएम ने आगे कहा, भारत में कई भाषाएं हैं जो हमारी सांस्कृतिक जीवंतता को जोड़ती हैं। केंद्र सरकार भारतीय भाषाओं को प्रोत्साहित करने के लिए कई प्रयास कर रही है, जिसमें इंजीनियरिंग और चिकित्सा जैसे विषयों को अपनी मातृ भाषा में पढ़ने का विकल्प शामिल है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now