Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Haryana News: मंत्री अनिल विज के आरोपों से हरियाणा में सनसनी..!

Published on: 5 November 2024
Haryana News: मंत्री अनिल विज के आरोपों से हरियाणा में सनसनी

Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज (Cabinet Minister Anil Vij) ने हाल ही में प्रशासन और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि उनकी हत्या की साजिश रची गई और चुनाव के दौरान उन्हें हराने के लिए तमाम प्रयास किए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ विभिन्न सरकारी अफसरों ने जानबूझकर काम रुकवाए।

अनिल विज, जो सातवीं बार अंबाला कैंट से विधायक बने हैं,  इससे पहले विज मनोहर सरकार में गृह मंत्री रह चुके हैं। इस बार नायब सैनी सरकार में भी उनको मंत्री बनाया गया है। विज को बिजली, परिवहन और श्रम मंत्रालय दिया गया है।


अनिल विज ने अपने समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव में खून-खराबा करने की कोशिश की गई ताकि या तो वे या उनके कार्यकर्ता मारे जाएं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग से परमिशन मिलने के बावजूद शाहपुर गांव में उनके कार्यक्रम के दौरान लाठी-डंडे लेकर आए लोगों ने मारपीट शुरू कर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके अलावा, विज ने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले उनकी सुरक्षा में भी कमी की गई थी, और कुछ सुरक्षा कर्मी हटा दिए गए थे।

अनिल विज ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की और कहा कि इस प्रकार के प्रयासों के बावजूद उन्होंने चुनाव में जीत हासिल की। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव परिणामों के दिन सभी एग्जिट पोल्स गलत साबित हुए और बीजेपी की जीत हुई।

Haryana News| Cabinet Minister Anil Vij

Aaj Ki KhabrenHaryana Newslatest hindi newsnewssamachar todaytoday news Hindi

Join WhatsApp

Join Now