Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Solan News: बद्दी पुलिस ने खेड़ा गोलीकांड का पर्दाफाश किया, जानिए स्क्रैप डीलर ने कैसे खुद ही रची साजिश..!

Solan News: बद्दी पुलिस ने खेड़ा गोलीकांड का पर्दाफाश किया, जानिए स्क्रैप डीलर ने कैसे खुद ही रची साजिश..!

Solan News: सोलन जिला के नालागढ़ उपमंडल के खेड़ा में गोलीकांड की घटना को बद्दी पुलिस ने मात्र एक हफ्ते में सुलझा लिया है। इस मामले को बदतर कानून व्यवस्था से जोड़ा जा रहा था, लेकिन वास्तविकता इसके विपरीत निकली। जांच में सामने आया है कि शिकायतकर्ता, स्क्रैप डीलर रामकिशन चौधरी, ने पुलिस सुरक्षा पाने के लिए खुद पर गोली चलवाई थी।

पुलिस अधीक्षक बद्दी, कुमारी इल्मा अफरोज ने बताया कि शनिवार, 26 अक्टूबर को शाम करीब 6 बजे, रामकिशन के बुलेटप्रूफ वाहन पर एक नकाबपोश ने एक के बाद एक पांच राउंड गोलियां चलाईं। इसके बाद रामकिशन ने पुलिस थाना नालागढ़ में अपनी जान को खतरा बताते हुए शिकायत दर्ज करवाई। चूंकि सभी गोलियां एक ही खिड़की पर लगी थीं, पुलिस को शक हुआ। जांच में पता चला कि उस दिन रामकिशन के साथ उसका सहयोगी करीम था, जबकि उसका निजी सुरक्षा कर्मचारी मौजूद नहीं था।

पुलिस ने सभी कड़ियों को जोड़ते हुए रामकिशन के सभी सहयोगियों की स्कैनिंग की। बातचीत में एक सहयोगी ने स्वीकार किया कि उनकी गैंग ने ही रामकिशन की गाड़ी पर गोलियां चलाईं, ताकि उसे सुरक्षा मिल सके। पुलिस ने गुरुमाजरा गांव के एक युवक इकबाल को गिरफ्तार कर लिया, जो इस साजिश में शामिल था। वहीं, दो अन्य आरोपी घटना के दिन से फरार हैं, जिनकी संलिप्तता भी संदिग्ध मानी जा रही है।

एसपी इल्मा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि रामकिशन चौधरी और अन्य पर पुलिस को गुमराह करने, क्षेत्र में दहशत फैलाने और अवैध हथियार रखने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

himachal solan newsSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News today

Join WhatsApp

Join Now