Prajasatta Side Scroll Menu

हवाई यात्रियों को 75 फीसदी तक पैसा मिलेगा वापस, DGCA ने नियमों में किया यह बदलाव

प्रतीकात्मक फोटो 25

DGCA: नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने बुधवार को सिविल एविएशन रिक्वायरमेंट (CAR) के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। डीजीसीए के निर्देशों के मुताबिक एयरलाइन कंपनियों को घरेलू उड़ानों की टिकट निचली श्रेणी में यानी ‘डाउनग्रेड’ करने पर प्रभावित यात्री को टिकट की कीमत का करीब 75 प्रतिशत तक पैसा वापस लौटाना होगा।

 

इसे भी पढ़ें:  वित्त मंत्रालय का कर्मचारी कर रहा था जासूसी, दूसरे देशों को देता था गोपनीय डेटा

यह मिलेगा फायदा

जानकारी के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की टिकट की श्रेणी कम किए जाने पर विमान की तय की गई दूरी के आधार पर टिकट कीमत के 30 प्रतिशत से 75 प्रतिशत तक (कर सहित) भरपाई की जाएगी। डीजीसीए के मुताबिक इंटरनेशनल फ्लाइट में टिकट का 30 फीसदी पैसा वापस तब मिलेगा जब यात्रा 1500 किलोमीटर से कम हो। 50 फीसदी पैसा मिलेगा जब दूरी 1500 किलोमीटर से 3500 किमी के बीच हो। वहीं, 3500 किमी से ज्यादा के सफर पर टिकट का 75 फीसदी पैसा वापस मिलेगा।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now