Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल के किसान दिल्ली में अनुराग ठाकुर व कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर से मिले, समस्याओं से कराया अवगत

हिमाचल के किसान दिल्ली में अनुराग ठाकुर व कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर से मिले, समस्याओं से कराया अवगत

दिल्ली|
हिमाचल प्रदेश से पॉली हाउस में फूलों की खेती एवम सब्जियाँ उगाने वाले तकरीबन 60 किसानों ने प्रतिनिधि मण्डल ने दिल्ली में केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के आवास पर मिलकर किसानों को इस कार्य में आने वाली समस्याओं से अवगत करवाया। अनुराग ठाकुर ने किसानों की समस्याओं का त्वरित संज्ञान लेते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट कराई। ठाकुर ने केंद्रीय कृषि मंत्री से किसानों की समस्याओं का निराकरण करने का भी आग्रह किया।

किसानों से वार्ता के दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा “ कृषि और कृषक का उन्नयन मोदी जी की प्राथमिकताओं में है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट में कृषि एवं किसान कल्याण के लिए अनेक महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान सहित कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय का कुल बजट इस बार लगभग 1.25 लाख करोड़ रुपये का है। इसमें मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के लिए 60 हजार करोड़ रु. का प्रावधान किया गया है। देश में लगभग 86 प्रतिशत छोटे किसान हैं, जिन्हें किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के माध्यम से काफी लाभ पहुंचा है। इन किसान भाइयों-बहनों को इसी तरह सतत लाभ मिलता रहे, इसके लिए इस बार 23 हजार करोड़ रु. का प्रावधान किया गया है, वहीं पशुपालन, डेयरी, मत्स्यपालन पर भी ध्यान देते कृषि ऋण लक्ष्य बढ़ाकर 20 लाख करोड़ रु. किया गया है। मोदी सरकार द्वारा डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन प्रारंभ किया गया है, जिसे बढ़ावा देने के उद्देश्य से 450 करोड़ रु. तथा टेक्नालाजी द्वारा कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के संबंध में लगभग 600 करोड़ रु. का प्रावधान किया गया है”

Kullu Dussehra 2026 Celebration

आगे बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा “ देश के किसानों को बड़ी सौगात देते हुए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 600 से ज्यादा प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों की शुरुआत की. यह किसान समृद्धि केंद्र किसान के लिए सिर्फ उर्वरक खरीद और बिक्री का केंद्र नहीं है, ये एक संपूर्ण रूप से किसान के साथ घनिष्ट नाता जोड़ने वाला, उसकी हर आवश्यकता में मदद करने वाला केंद्र है.साथ ही मोदी जी ने आत्मनिर्भर कृषि को बढ़ावा देने की दिशा में देते आज अन्नदाताओं के लिए #OneNationOneFertilizer के रूप में “भारत” ब्रांड देश को समर्पित किया।

हमारे देश के किसान पर बोझ न पड़े, हमारे किसान उन पर कोई नया संकट ना आए इसलिए जो 70-80 रुपये में यूरिया हम आज बाहर से लाते हैं, हम किसानों को 5-6 रुपये में पहुंचाते हैं ताकि हमारे किसान भाइयों-बहनों को कष्ट ना हो”

किसानों ने वार्ता के दौरान उनको उन्नत किस्म का बीज उपलब्ध करवाने,विपणन, परिवहन सबंधी दिक्कतों के बारे में अनुराग ठाकुर को विस्तृत जानकारी दी। केंद्रीय कृषि मंत्री जी ने उसी वक़्त अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए कि हिमाचल के किसानों की सभी समस्याओं को शीघ्रता से हल करें। प्रतिनिधिमंडल ने अनुराग ठाकुर जी एवम नरेंद्र तोमर जी का हार्दिक आभार प्रकट किया।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now