Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

In Pics: इटली की पीएम मेलोनी बोलीं- भारत के प्रधानमंत्री दुनिया के सभी नेताओं के ‘प्रिय’, मोदी मुस्कुराए

Narendra Modi 11

In Pics: इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी (Giorgia Meloni) गुरुवार को रायसीना डायलॉग में बतौर मुख्य अतिथि भारत पहुंचीं। मेलोनी ने दिल्ली में पीएम मोदी (PM Modi) से मुलाकात की। इसके बाद समकक्षीय इन नेताओं के बीच संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इटैलियन पीएम जियोर्जिया मेलोनी ने कहा, ‘पीएम मोदी दुनिया के सभी नेताओं के सबसे प्रिय हैं, वे दुनिया के प्रमुख नेता हैं।’ तारीफ के इन शब्दों को सुनकर दूसरे डायस पर खड़े पीएम मोदी मुस्करा पड़े। अब आइए 9 फोटो में देखें इटली की पीएम जियोर्जिया की भारत यात्रा…

 Italy Pm Giorgia Meloni, Girogia Meloni, PM Narendra Modi, Globad Leader Narendra Modi, PM Modi News, G20 Summit

पीएम मोदी ने इटैलियन पीएम जियोर्जिया का स्वागत किया। जियोर्जिया ने कहा, ‘रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को बातचीत की प्रक्रिया से खत्म करने में भारत और पीएम मोदी अहम भूमिका निभा सकते हैं।’

 Italy Pm Giorgia Meloni, Girogia Meloni, PM Narendra Modi, Globad Leader Narendra Modi, PM Modi News, G20 Summit

पीएम मोदी और पीएम जियोर्जिया के बीच अक्षय ऊर्जा, हाइड्रोजन, आईटी, टेलीकॉम, सेमीकंडक्टर और अंतरिक्ष के क्षेत्र में दोनों देशों के संबंध मजबूत करने पर बल दिया गया है।

 Italy Pm Giorgia Meloni, Girogia Meloni, PM Narendra Modi, Globad Leader Narendra Modi, PM Modi News, G20 Summit

दोनों समकक्षीय नेताओं ने भारत और इटली के बीच स्टार्ट अप ब्रिज की स्थापना की घोषणा की है। पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देश रक्षा सहयोग के क्षेत्र में एक नया अध्याय शुरू करने जा रहे हैं।

 Italy Pm Giorgia Meloni, Girogia Meloni, PM Narendra Modi, Globad Leader Narendra Modi, PM Modi News, G20 Summit

इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी 2022 में निर्वाचित हुई थीं। वे इटली की पहली और सबसे कम उम्र की पीएम हैं। पीएम मोदी ने इसके लिए उन्हें बधाई दी।

 Italy Pm Giorgia Meloni, Girogia Meloni, PM Narendra Modi, Globad Leader Narendra Modi, PM Modi News, G20 Summit

इस वर्ष भारत और इटली अपने द्विपक्षीय संबंधों की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इस अवसर पर भारत-इटली साझेदारी को सामरिक भागीदारी का दर्जा देने का निर्णय लिया गया है।

 Italy Pm Giorgia Meloni, Girogia Meloni, PM Narendra Modi, Globad Leader Narendra Modi, PM Modi News, G20 Summit

इटली पीएम जियोर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी के मंत्रिमंडल से भी मुलाकात की। इंडो-पैसिफिक में इटली की सक्रीय भागीदारी का पीएम मोदी ने स्वागत किया है।

 Italy Pm Giorgia Meloni, Girogia Meloni, PM Narendra Modi, Globad Leader Narendra Modi, PM Modi News, G20 Summit

इटली की पीएम राजघाट भी पहुंचीं। यहां उन्होंने महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

 Italy Pm Giorgia Meloni, Girogia Meloni, PM Narendra Modi, Globad Leader Narendra Modi, PM Modi News, G20 Summit

रायसीना डायलॉग में 100 देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। इसका उद्घाटन आज दिल्ली में किया गया।

 Italy Pm Giorgia Meloni, Girogia Meloni, PM Narendra Modi, Globad Leader Narendra Modi, PM Modi News, G20 Summit

रायसीना डायलॉग 2022 में 90 देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए थे। इससे पहले 2021 में इसे वर्चुअली आयोजित किया गया था।

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now