Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

इन राज्यों लिए अगले 48 घंटे नहीं आसान, आंधी-बारिश के साथ ओले की चेतावनी

Weather Update: मार्च का महीने अब अंतिम पड़ाव पर है और अप्रैल का महीना दस्तक देने के लिए तैयार। लेकिन अभी भी देश के कई हिस्सों में बैमौसम बारिश का दौर जारी है। जिससे दुश्वारियां बढ़ी हुई है। इस बारिश से सबसे ज्यादा परेशान किसान है। उनकी खड़ी और कटे हुए फसल खराब हो रहे हैं। इस बीच से अगले दो-तीन दिनों तक कुछ राज्यों में हालात और बिगड़ सकते हैं। देश के कई इलाकों में आज तेज आंधी और बारिश के साथ ओले गिरने का भी पूर्वानुमान है।

दरअसल हिमालयी इलाकों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है जिसके कारण मध्य एवं उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा और हिमपात होने की संभावना बढ़ गई है। वहीं कई जगहों पर तो बुधवार से ही मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है।
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के कारण कई जगहों बादल गरजने, आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज और शुक्रवार कई इलाकों में तेज हवा के बारिश और ओले गिरने की भी संभावना सकते हैं। इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने किसान भाइयों से काटकर रखी गई फसलों को पहले सुरक्षित जगह पर रखने और बिजली कड़कने के दौरान खेतों में काम ना करने की अपील की है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत कई पहाड़ी इलाकों में हिमपात की संभावना है। वहीं पूर्वोत्तर भारत, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा के कुछ हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं। जबकि झारखंड, बिहार, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत कई और इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। जबकि उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में दिन का तापमान बढ़ोतरी के आसार हैं।

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक पश्चिमी हिमालयी इलाका और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात के आसार हैं।

पूर्वोत्तर भारत, गंगीय पश्चिम बंगाल, तटीय ओडिशा, दक्षिण तमिलनाडु और केरल में हल्की बारिश हो सकती है। शाम से उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में बारिश और गरज के साथ बौछारें शुरू हो जाएंगी। देश के उत्तर पश्चिमी, मध्य और पूर्वी भागों में अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है।

और पढ़िए –

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now