Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

इंडिगो की रांची-पुणे फ्लाइट में बुजुर्ग को पड़ा दिल का दौरा

Nagpur Indigo Flight

Nagpur: रांची से पुणे (Ranchi-Pune) जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट (Indigo flight) में बुजुर्ग को दिल का दौरा (Cardiac Arrest) पड़ा। घटना के बाद फ्लाइट के क्रू मेंबर्स की सूचना के बाद महाराष्ट्र के नागपुर में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हालांकि रिपोर्ट में कहा गया है कि बुजुर्ग की मौत हो गई।

रांची से पुणे जा रही थी इंडिगो की फ्लाइट

जानकारी के मुतबिक रांची-पुणे इंडिगो फ्लाइट में शुक्रवार को एक 73 वर्षीय यात्री को कार्डियक अरेस्ट हुआ। क्रू मेंबर ने इसकी जानकारी पायलट को दी। इसके बाद नागपुर में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। लैंडिंग के साथ ही बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया। बताया गया है कि उनकी मौत हो गई है।

इसे भी पढ़ें:  अंकिता भंडारी हत्या मामला: नहर से मिली डेड बॉडी, परिजनों ने की शिनाख्त, देशभर में उठी इंसाफ की मांग

किंग्सवे अस्पताल के डीजी ने दिया ये बयान

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रक्रिया पूरी करने के लिए शव को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। केआईएमएस-किंग्सवे अस्पताल के डिप्टी जनरल (संचार) एजाज शमी ने बताया कि मरीज को कार्डियक अरेस्ट से पीड़ित होने की सूचना मिली थी। परिवार वालों को मामले की जानकारी दे दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  आरोपों पर आज खेल मंत्रालय को जवाब देगा महासंघ
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now