Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

इस मामले में मुकेश अंबानी ने गौतम अडाणी को पीछे छोड़ा

Mukesh Ambani

Forbes List: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर भारतीय बन गए हैं। 84.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ उन्होंने गौतम अडाणी को पीछे छोड़ दिया है। इस संबंध में फोर्ब्स रियल-टाइम ने अरबपतियों की की लिस्ट जारी की है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

फोर्ब्स के रियल टाइम ट्रैकर के अनुसार, मुकेश अंबानी की संपत्ति में 164 मिलियन अमरीकी डॉलर हुई है, जबकि गौतम अडानी की संपत्ति में 4.62 प्रतिशत की गिरावट आई है। की संपत्ति 84.1 बिलियन अमरीकी डॉलर आंकी गई।

और पढ़िए –

लिस्ट में 10वें नंबर पर आए गौतम अडाणी

दुनिया के शीर्ष तीन अरबपतियों में शुमार अडानी रैंकिंग में मुकेश अंबानी से ठीक नीचे 10वें नंबर पर आ गए हैं। लिस्ट में सबसे ऊपर फ्रांस के बिजनेसमैन बर्नार्ड अरनॉल्ट काबिज हैं। लुई वुइटन के संस्थापक और सीईओ बर्नार्ड अरनॉल्ट ने दिसंबर 2022 में एलन मस्क को पीछे छोड़कर दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने थे।

और पढ़िए –

हिंडनबर्ग की रिसर्च रिपोर्ट के बाद जारी हुई सूची

अमेरिकी रिसर्च एजेंसी हिंडनबर्ग की ओर से जारी एक रिपोर्ट के कुछ दिनों बाद ये लिस्ट जारी हुई है। हिंडनबर्ग की ओर से धोखाधड़ी के आरोपों के बाद अडाणी ग्रुप के शेयर्स में गिरावट आई थी जिससे गौतम अडाणी की निजी संपत्ति को नुकसान हुआ था। बता दें कि लिस्ट में उतार-चढ़ाव होता रहता है। अगर अडानी की कंपनी के शेयर्स में बढ़त होती है तो उम्मीद है कि उनकी निजी संपत्ति में भी इजाफा होगा।

और पढ़िए – 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now