Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

इस टीम ने तैयार किया बजट, 10 दिन घर-परिवार से रहते हैं दूर

Budget 2023: 1 फरवरी देश के बजट का दिन है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे सदन में ‘बहीखाता’ पेश करेंगी। देश का बजट भी आपके घर के बजट की तरह ही बनता है। बजट बनाने से पहले अधिकारियों की फैज बैठती है और मंथन करती है। वित्त मंत्रालय सभी सेक्टर्स से सुझाव मांगती है।

इस टीम ने तैयार किया है बजट

Kullu Dussehra 2026 Celebration

भारत जी-20 की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। ऐसे में यह बजट आने वाले समय में देश की दशा और दिशा तय करने वाला है भारत में मुद्रास्फीति में गिरावट दर्ज की गई है। बजट तैयार करने वालों की सूची में वित्तमंत्री के अलावा वित्त सचिव टीवी सोमनाथन, सचिव अजय सेठ, सचिव तुहिन कांता पांडे, सचिव संजय मल्होत्रा, सचिव विवेक जोशी, मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन और आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास का नाम शामिल है।

10 दिन घरों से दूर रहते हैं बजट बनाने वाले अधिकारी

बजट को काफी गोपनीय रखा जाता है। इसे तैयार करने वाले अधिकारी दिन-रात एक कर के इसे तैयार करते हैं। इसमें शामिल अधिकारी और कर्मचारी अपने घर या फिर पूरी दुनिया से 10 दिनों तक कटे रहते हैं. वित्त मंत्रालय अपने सबसे भरोसेमंद अधिकारियों को ये काम सौंपती है।

कड़ी सुरक्षा के घेरे में बनता है बजट

जब बजट तैयार होता है तो सारे अधिकारी कड़ी सुरक्षा में होते हैं। किसी भी बाहरी व्यक्ति को मंत्रालय के अंदर नहीं जाने दिया जाता। जिन कंप्यूटरों पर बजट डॉक्यूमेंट मौजूद होता है, उनसे इंटरनेट और  एनआईसी के सर्वर को डिलिंक कर दिया जाता है. जिससे हैकिंग का खतरा खत्म हो जाता है। बजट लीक न हो इसके लिए साइबर सिक्योरिटी सेल तैनात रहता है। सुफिया विभाग भी अपनी नजर बनाए रखता है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now