Prajasatta Side Scroll Menu

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भारतीय जवानों ने LoC पर तीन पाकिस्तानी घुसपैठिए दबोचे

जम्मू-कश्मीर में जवानों ने पुंछ में LoC पर तीन पाकिस्तानी घुसपैठिए दबोचे

जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने द्वारा चलाए गए एक संयुक्त रक्षा अभियान में
बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। इस अभियान में पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा से तीन आतंकियों को पकड़ा है। ये तीनों खराब मौसम और भारी बारिश का फायदा उठाकर बुधवार की रात घुसपैठ करने की फिराक में थे। सेना के जवानों ने इन पर फायरिंग भी। गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान घायल हुआ। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

भारतीय सेना ने एलओसी पर फेंसिंग क्रॉस कर रहे 3-4 आतंकवादियों को रोका। सेना ने आतंकवादियों पर फायरिंग की। 3 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और तलाशी अभियान जारी है। आतंकियों के कब्जे से 10 किलो IED, एके 47 समेत भारी मात्रा में असलहे और ड्रग्स बरामद किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का दौरा टला, अब 4 अगस्त को करेंगे क्षतिग्रस्त फोरलेन सड़क का निरीक्षण

सेना के अनुसार, घुसपैठियों की पहचान मोहम्मद फारुक, मोहम्मद रियाज और मोहम्मद जुबैर के रूप में हुई है। सभी करमारा के रहने वाले हैं। घुसपैठ के दौरान फारुक के पैर में गोली भी लगी है। तीनों को पाकिस्तान से हथियार और ड्रग्स की खेप मिली थी। वे इसकी तस्करी करने वाले थे, लेकिन पकड़े गए। तीनों के पास से एके 47, दो पिस्टल, छह ग्रेनेड, प्रेशर कुकर, आईईडी और हेरोइन के 20 पैकेट मिले हैं।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today daily news India Enforcement Directorate India government news India politics news latest hindi news latest news India national headlines news news update today priyanka gandhi samachar today today news Hindi top headlines today top news India

Join WhatsApp

Join Now