Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर NIA की छापेमारी

Terror Funding Case

आसिफ सुहाफ, श्रीनगर: टेरर फंडिंग मामले में चल रही जांच के तहत मंगलवार सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर छापेमारी की है। जानकारी के मुताबिक, कुलगाम, पुलवामा, अनंतनाग और शोपियां में संदिग्धों के घरों की तलाशी ली जा रही है।

प्रवर्तन निदेशालय ने टेरर फंडिंग को लेकर हुर्रियत नेता काजी यासिर और जम्मू-कश्मीर साल्वेशन मूवमेंट के अध्यक्ष जफर भट के घरों पर छापा मारा है। सूत्रों के अनुसार छापे आतंकी फंडिंग और अन्य आतंकवादी गतिविधियों के मामलों से संबंधित हैं।

अलगाववादी नेता आसिया के घर भी ली गई तलाशी

श्रीनगर के सौरा इलाके में जेल में बंद महिला अलगाववादी नेता आसिया इंद्राबी के घर की भी तलाशी ली गई। प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के प्रमुखों और सदस्यों की आतंकी गतिविधियों से संबंधित एक मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी जम्मू और कश्मीर में कई स्थानों पर तलाशी ले रही है।

इसे भी पढ़ें:  Trending News in India Today: जानिए! भारत में आज कौन सी है टॉप ट्रेंडिंग खबरें...

Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now