Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

जनवरी 2023 में वसूला 1.56 लाख करोड़ रुपये GST, दूसरा सबसे बड़ा कलेक्शन

GST 1

GST Collection in January 2023: वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि जनवरी माह में 1.56 लाख करोड़ रुपये जीएसटी वसूला गया है। जो अब तक का दूसरा सबसे बड़ा कलेक्शन है। इससे पहले अप्रैल 2022 में 1.68 लाख करोड़ रुपये का जीएसटी संग्रह किया गया था।

आईजीएसटी के रूप में 79599 करोड़ रुपये कलेक्ट किए गए

Kullu Dussehra 2026 Celebration

जानकारी के मुताबिक 31 जनवरी शाम पांच बजे तक 1,55,922 करोड़ रुपये जीएसटी का संग्रह हुआ है। इसमें सीजीएसटी के रूप में 28,963 करोड़ रुपये वसूले गए। इसके अलावा एसजीएसटी के रूप में 36,730 करोड़ रुपये और आईजीएसटी के रूप में 79,599 करोड़ रुपये का कलेक्ट किए गए।

आईजीएसटी की राशि में 37,118 करोड़ रुपये वस्तुओं के आयात पर लगने वाले कर के रूप में वसूला गया। वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 10630 करोड़ सेस के रूप में वसूले गए। इनमें वस्तुओं के आयात पर अधिभार के रूप में 768 करोड़ रुपये की वसूली की गई है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now