Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

जानें, कौन हैं WFI के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह

Brij Bhushan Sharan Singh

Brij Bhushan Sharan Singh: भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगट ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए आरोप लगाया कि भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के चीफ बृजभूषण शरण सिंह कई साल से महिला पहलवानों का यौन शोषण कर रहे हैं। पहलवानों ने यह भी आरोप लगाया है कि लखनऊ में राष्ट्रीय शिविर में कई कोचों ने महिला पहलवानों का शोषण किया है, जिससे सरकार को आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन करना पड़ा।

बता दें कि भारतीय पहलवान विनेश फोगट, साक्षी मलिक, सुमित मलिक और बजरंग पुनिया समेत अन्य रेसलर्स लगातार दूसरे दिन नई दिल्ली के जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच गुरुवार को खेल मंत्रालय के न्योते पर प्रदर्शनकारी पहलवानों का प्रतिनिधिमंडल बातचीत के लिए शास्त्री भवन पहुंचा।

WFI President Brij Bhushan Sharan Singh Vinesh Phogat Accuses Brijbhushan  Sharan Singh President Wrestling Federation of India|Brijbhushan Sharan  Singh: यौन उत्पीड़न के आरोप साबित हुए तो फांसी पर लटक जाऊंगा ...

बृज भूषण शरण सिंह कौन हैं?

उत्तर प्रदेश के कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष हैं। वे 2011 से इस पद पर बने हुए हैं। छह बार के सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने गोंडा, कैसरगंज और बलरामपुर निर्वाचन क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व किया है।

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के निवासी बृजभूषण सिंह युवावस्था के दौरान पहलवान रह चुके हैं। वे 1980 के दशक में छात्र राजनीति में शामिल हुए। अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन के समय उनकी उग्र ‘हिंदुत्व छवि’ ने अलग पहचान दिलाई।

1991 में पहली बार लड़ा था चुनाव

बृजभूषण शरण सिंह ने पहली बार 1991 में चुनाव लड़ा और 2009 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने कैसरगंज सीट से जीत हासिल की। उस दौरान वे समाजवादी पार्टी में थे। 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले बृजभूषण शरण सिंह भाजपा में शामिल हो गए। इसके बाद 2014 और 2019 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर लोकसभा के लिए चुने गए।

अगर आरोप सच निकले तो फांसी पर लटकने को तैयार,' बोले कुश्ती महासंघ के  अध्यक्ष बृजभूषण शरण - Will hang myself if allegations against me are true  Wrestling Federation of India president

बृजभूषण शरण सिंह बाबरी विध्वंस मामले के अभियुक्तों में से एक थे जिन्हें बाद में अदालत ने बरी कर दिया था। उनका नाम उन 40 नेताओं की सूची में भी था जिनके खिलाफ आरोप तय किए गए थे। इस लिस्ट में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम शामिल था, जिन्हें 2020 में बरी कर दिया गया था।

राज ठाकरे को सबक सिखाने की भी दी थी धमकी

अपनी अलग शैली और अपनी मुखर बयानबाजी के लिए जाने जाने वाले सिंह ने लगभग एक दशक से महासंघ पर अपनी पकड़ बनाए रखी है। बता दें कि जब महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे की भाजपा से नजदीकी बढ़ रही थी तब बृजभूषण शरण सिंह ने अयोध्या में प्रवेश करने पर राज ठाकरे को सबक सिखाने की धमकी दी थी।

वहीं, अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब देते हुए 66 साल के सिंह ने कहा, “यौन उत्पीड़न के सभी आरोप झूठे हैं, और अगर वे सही पाए गए तो मैं फांसी लगा लूंगा। उन्होंने कहा कि मैंने बजरंग पुनिया सहित पहलवानों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now