Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

जॉब होल्डर्स की बजाय जॉब क्रिएटर बन रहा भारत

जी. किशन रेड्डी

तेलंगाना: केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने शनिवार को कहा कि भारत में दुनिया में स्टार्टअप की तीसरी सबसे बड़ी संख्या है। हमारे युवा जॉब होल्डर्स के बजाय जॉब क्रिएटर बनना चाहते हैं। भारतीय स्टार्टअप्स की सफलता हमारे युवाओं के जुनून को दर्शाती है।” वह हैदराबाद में स्टार्टअप 20 की पहली स्थापना बैठक में बोल रहे थे।

बायोमेट्रिक्स का उपयोग कर एक मिनट में संभव

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उद्घाटन सत्र में G20 शेरपा अमिताभ कांत ने कहा, “आज के स्टार्टअप भारत और दुनिया के लिए एक अरब लोगों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि उत्पादकता आदि की समस्याओं को हल कर रहे हैं”। पहले भारत में बैंक खाता खोलने में 8-9 महीने लगते थे जबकि आज बायोमेट्रिक्स का उपयोग करके यह एक मिनट के भीतर संभव है। “पिछले 4 सालों से हम अमेरिका, यूरोप और चीन की तुलना में अधिक तेजी से भुगतान करते हैं।”

नया एंगेजमेंट ग्रुप Startup20 स्थापित किया

जानकारी के मुताबिक हैदराबाद में आज से शुरू हुई स्टार्टअप20 की इंसेप्शन मीट 29 जनवरी तक चलेगी। G20 इंडिया प्रेसीडेंसी के हिस्से के रूप में एक नया एंगेजमेंट ग्रुप Startup20 स्थापित किया गया है। स्टार्टअप20 का उद्देश्य स्टार्टअप्स को समर्थन देना है। स्टार्टअप्स, निगमों, निवेशकों, एजेंसियों और हितधारकों के बीच तालमेल की सुविधा देना है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now