Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

जोशीमठ के बाद अब यूपी के इस शहर में पड़ी घरों में दरारें, जानें क्या है पूरा माजरा

घरों में पड़ी दरारें

यूपी: उत्तराखंड के जोशीमठ के बाद अब अलीगढ़ के कनवरी गंज में आधा दर्जन से अधिक मकानों की दीवारों और छतों में दरारें पड़ने का मामला सामने आया है। जिससे स्थानीय लोगों में दहशत है। हालांकि सूचना मिलने के बाद पुलिस व प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। एक्सपर्ट मामले की जांच कर रहे हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

 

लोगों ने जहां मकानों को गिरने का डर जताया है। कुछ लोगों ने एहतियातन कुछ मकानों को खाली कर दिया है। लोगों का आरोप है कि इलाके में सीवर लाइन जाम हो गई है। ऐसे में पानी की निकासी नहीं होने से जमीन के भीतर पानी जमा हो गया। जिससे यह  दरारें आ गई हैं। वहीं, प्रशासन का इस पूरे मामले में जांच करवाने की बात कही है।

नगर निगम अपर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने कहा अभी-अभी सूचना मिली कि अलीगढ़ के कुछ घरों में दरारें आ गई हैं। अपनी टीम भेजेंगे और जांच कराई जाएगी कि ऐसा क्यों हुआ है। गौरतलब है कि उत्तराखंड के जोशीमठ में घरों में दरारें हो गई हैं। जिससे बड़ी संख्या में लोग परेशान हैं। उत्तराखंड सरकार और केंद्र सरकार मामले की जांच कर रही है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now