Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

जून 2024 तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे जगतप्रकाश नड्डा

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष 12 जून से 14 जून तक हिमाचल में ही रहेंगे।

JP Nadda: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ाया गया है। इस संबंध में भाजपा के सीनियर नेता सह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा की। यानी अगले लोकसभा चुनाव तक नड्डा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर जेपी नड्डा का कार्यकाल मंगलवार को बढ़ा दिया गया। जेपी नड्डा 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा प्रमुख बने रहेंगे।

शाह बोले- नड्डा के नेतृत्व में हमने गुजरात में शानदार जीत दर्ज की

भाजपा नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ा दिया गया है।

अमित शाह ने कहा कि जेपी नड्डा के नेतृत्व में, बिहार में हमारा स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा था। एनडीए ने महाराष्ट्र में बहुमत हासिल किया, उत्तर प्रदेश में जीत हासिल की और पश्चिम बंगाल में हमारी संख्या बढ़ी। हमने गुजरात में भी शानदार जीत दर्ज की।

कौन हैं जगतप्रकाश उर्फ जेपी नड्डा

पटना में 1960 में जन्में जगत प्रकाश नड्डा ने पटना से बीए करने के बाद एलएलबी की भी पढ़ाई की है। वे शुरू से ही वे एबीवीपी से जुड़े हुए थे। अपने राजनीतिक करियर में नड्डा जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, केरल, राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के प्रभारी और चुनाव प्रभारी भी रहे हैं।

1978 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े थे नड्डा

1978 में एबीवीपी से जुड़कर छात्र राजनीति शुरू की। इसके बाद 1991 से 1994 के बीच भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। उनकी पत्नी मल्लिका नड्डा भी 1988 से 1999 तक एबीवीपी की राष्ट्रीय महासचिव रह चुकी हैं। 2014 में मोदी सरकार में मंत्री बनने से पहले वह नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह के अध्यक्ष रहते पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रह चुके हैं। 2012 और 2018 में बीजेपी ने उन्हें राज्यसभा भेजा था।

नड्डा पहली बार 1993 में हिमाचल प्रदेश से विधायक चुने गये और 1994 से लेकर 1998 तक राज्य विधानसभा में पार्टी के नेता रहे। इसके बाद वे दोबारा 1998 में भी विधायक चुने गये।

2010 के पहले हिमाचल की राजनीति तक सीमित थे नड्डा

2007 में उन्हें फिर से चुनाव जीतने का अवसर मिला और प्रेम कुमार धूमल की सरकार में उन्हें वन-पर्यावरण, विज्ञान व टेक्नालॉजी विभाग का मंत्री बनाया गया था। साल 2010 के पहले तक जगत प्रसाद नड्डा यानी जेपी नड्डा हिमाचल प्रदेश की राजनीति तक सीमित थे।

2014 के लोकसभा चुनाव के वक्त जेपी नड्डा ने बीजेपी मुख्यालय से पूरे देश में पार्टी की चुनाव कैंपेनिंग की मॉनिटरिंग की थी। उस वक्त उनका काम कैंपेनिंग में जुटी विभिन्न समितियों से लेकर नेताओं की रैलियों आदि के समन्वय करना था। 20 जनवरी 2020 को उन्हें भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now