Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

कैंपस में धरना देने पर 20 हजार का जुर्माना

BBC

JNU New Rules: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में छात्रों को धरना देने पर 20,000 रुपये का जुर्माना देना पड़ सकता है। वहीं, कैंपस में हिंसा पर एडमिशन रद्द हो सकता है या फिर 30 हजार का जुर्माना भरना पड़ सकता है। यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से इस संबंध में नए नियमों की जानकारी दी है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

10 पेज के ‘जेएनयू के छात्रों के अनुशासन और उचित आचरण के नियम’ में विभिन्न प्रकार के कृत्यों के लिए दंड और प्रॉक्टोरियल जांच के साथ बयान दर्ज करने की प्रक्रिया का प्रावधान किया गया है। डॉक्यूमेंट के अनुसार, नियम 3 फरवरी को लागू हुए हैं। बता दें कि नए नियम ऐसे वक्त में बनाए गए हैं जब JNU में हाल ही में बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर विवाद हुए थे।

कार्यकारी परिषद की ओर से नियमों दी गई मंजूरी

कहा गया है कि नए नियमों को कार्यकारी परिषद की ओर से मंजूर किया गया है जो यूनिवर्सिटी की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली निकाय है। नए नियमों को लेकर छात्र संगठनों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के जेएनयू सचिव विकास पटेल ने नए नियमों को ‘तुगलकी’ करार दिया है। उन्होंने कहा कि पुरानी आचार संहिता पर्याप्त रूप से प्रभावी थी। उन्होंने नए नियमों को वापस लेने की मांग की।

विकास पटेल ने कहा कि जेएनयू के वाइस चांसलर शांतिश्री डी पंडित से उन्होंने बात करना चाहा लेकिन उन्होंने टेक्स्ट और कॉल का जवाब नहीं दिया।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now