Prajasatta Side Scroll Menu

कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष का निधन

R Dhruvanarayana Passed Away

R Dhruvanarayana Passed Away: कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष 61 साल के आर ध्रुवनारायण का शनिवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। बताया जा रहा है कि ध्रुवनारायण सुबह मैसूर में अपने आवास पर थे। इसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा। डीआरएमएस अस्पताल के डॉक्टर मंजूनाथ ने इसकी पुष्टि की।

बताया जा रहा है कि आर ध्रुवनारायण को अचानक सुबह सीने में दर्द हुआ जिसके बाद उनका ड्राइवर उन्हें लेकर डीआरएमएस अस्पताल पहुंचा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

आर ध्रुवनारायण के निधन की खबर के बाद रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि हमेशा मुस्कुराने वाले दोस्त, हमारे नेता और कांग्रेस के सबसे समर्पित सिपाही ध्रुवनारायण का निधन कांग्रेस के लिए अपूरणीय क्षति है। इस किसी भी शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। सुरजेवाला ने ध्रुवनारायण को दलितों का चैंपियन बताते हुए कहा कि ध्रुवनारायण ने अपना जीवन गरीबों के लिए समर्पित कर दिया। हम आपको हमेशा याद करेंगे मेरे दोस्त। RIP

इसे भी पढ़ें:  निक्की-साहिल की मंदिर में हो चुकी थी शादी

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कहा कि ध्रुवनारायण के निधन के खबर से हैरान और दुखी हूं।  पूर्व सांसद और केपीसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष आर ध्रुवनारायण जी जैसे नेता के जाने से मेरा दिल टूट गया है। उनकी आत्मा को शांति मिले।

वहीं, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव कृष्णा अल्लावरु ने ट्वीट कर कहा कि पूर्व सांसद और केपीसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष आर. ध्रुवनारायण जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। उनके परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों के प्रति मेरी संवेदना है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now