Prajasatta Side Scroll Menu

कर्नाटक के बुजुर्ग किसान को पीएम मोदी पर आया दुलार, बस में लगी फोटो पर फेरा हाथ, फिर चूमने लगा, देखें VIDEO

PM Narendra Modi 7

Karnataka Viral Video: कर्नाटक के एक बुजुर्ग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। बुजुर्ग को बस में लगी पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर से बात करते, फिर चूमते हुए देखा जा सकता है। वीडियो पुराने मैसूर क्षेत्र का बताया जा रहा है। हालांकि इसकी पुष्टि NEWS 24 नहीं करता है।

वीडियो में देख सकते हैं कि बुजुर्ग अपने एक हाथ में थैला लिए हुए हैं। वहीं दूसरे हाथों से वह पीएम मोदी की फोटो को साफ करता है। फिर पैर छूने जैसे लहजे से पीएम मोदी के फोटो पर हाथ फेरकर अपने सीने से लगाता है। वह फोटो के साथ बातें करता दिखाई देता है।

इसे भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री से की भेंट

बुजुर्ग किसान कन्नड़ भाषा में बोल रहा है। वह कहता है कि उसे एक हजार रुपए मिल रहे थे। अब पांच सौ रुपए और मिल रहे हैं। 5 लाख रुपए तक का इलाज कराने का भी इंतजाम किया है। आप दुनिया जीत लेंगे।

कर्नाटक में 10 मई को चुनाव, 13 को आएंगे नतीजे 

कर्नाटक में विधानसभा की 224 सीटें हैं। विधानसभा का कार्यकाल 24 मई को खत्म हो रहा है। यहां 10 मई को वोटिंग होगी और रिजल्ट 13 मई को घोषित किए जाएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि कर्नाटक में कुल मतदाता 5.2 करोड़ हैं।

इसे भी पढ़ें:  Election Commission पर कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi का बड़ा आरोप

उन्होंने बताया कि 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं की कुल संख्या 12.15 लाख है। 9.17 लाख से अधिक पहली बार वोट डालेंगे। कर्नाटक में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

यह भी पढ़ें: 

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now