Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कश्मीरी पंडित संजय शर्मा का कातिल ढेर

Awantipora Encounter 1

Awantipora Encounter: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। दो दिनों पहले पुलवामा में कश्मीरी पंडित संजय शर्मा के हत्यारे को अवंतीपोरा एनकाउंटर में मार गिराया गया है। मारे गए आतंकी की पहचान अकीब मुस्ताक भट के रूप में हुई है।

एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि मारा गया आतंकी अकीब मुस्ताक भट शुरू में हिजबुल मुजाहिदीन आतंकी संगठन से जुड़ा था, अब वह टीआरएफ के साथ काम कर रहा था। मारे गए आतंकी ने दो दिनों पहले पुलवामा में कश्मीरी पंडित संजय शर्मा की हत्या की थी।

और पढ़िए

मंगलवार तड़के हुई थी मुठभेड़

बता दें कि दक्षिण कश्मीर में पुलवामा में मंगलवार तड़के सुरक्षाबलों के संयुक्त दल के साथ आतंकियों की मुठभेड़ (Awantipora Encounter) हो गई थी। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने आतंकी अकीब मुस्ताक भट को मार गिराया। घटना पदगामपोरा अवंतीपोरा इलाके की है। यहां दो और आतंकियों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल, सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी है।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली पुलिस ने मैक्सिको में गैंगस्टर को दबोचा

और पढ़िए

जानकारी के मुताबिक, आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान सेना के दो जवान घायल हो गए। दोनों घायल जवानों को श्रीनगर के 92 बेस आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कहा कि मारे गए आतंकवादी का शव अभी तक बरामद नहीं किया जा सका है।

बताया जा रहा है कि आधी रात के आसपास पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने पदगामपोरा में तलाशी अभियान चलाया। जैसे ही बलों की संयुक्त टीम संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ी, छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आतंकी को मार गिराया।

इसे भी पढ़ें:  स्वरा भास्कर आज फहद संग रस्मो-रिवाज से करेंगी शादी

और पढ़िए 

Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now