Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

केरल में सार्वजनिक जगहों पर मास्क लगाना अनिवार्य

Kerala Covid Update: कोरोना को लेकर केरल सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने सभी सार्वजनिक जगहों पर मास्क अनिवार्य करने का आदेश जारी किया है। दिशा निर्देश जारी करते हुए सरकार ने आशंका जताई है कि राज्य में एक बार फिर से कोरोना के केस बढ़ सकते हैं।

गाइडलाइन के मुताबिक, सभी सार्वजनिक स्थानों, कार्यस्थलों और सभाओं में लोगों के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। राज्य सरकार ने अपने आदेश में कोविड संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का भी निर्देश दिया है।

सैनिटाइजर की व्यवस्था करने के भी आदेश

इसके अलावा, सरकार ने दुकानों, थिएटरों और विभिन्न आयोजनों के आयोजकों को भी लोगों के लिए सैनिटाइज़र की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। संभावित कोविड वृद्धि के बारे में चिंताओं के बीच जारी किया गया यह आदेश अगले 30 दिनों तक राज्य के सभी हिस्सों में लागू रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  Electoral Bonds: इलेक्टोरल बॉन्ड बंद होने के बाद भी भाजपा को मिला रिकॉर्ड चंदा..!

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को देश में 114 नए कोरोनोवायरस संक्रमण के मामले आए, एक्टिव केस घटकर 2,119 रह गए। राष्ट्रीय कोविड रिकवरी दर बढ़कर 98.80 प्रतिशत हो गई है।

भारतीय SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम डेटा के अनुसार, अमेरिका में मामलों में वृद्धि के लिए जिम्मेदार XBB.1.5 वैरिएंट के मामलों की संख्या देश में बढ़कर 26 हो गई है। XBB.1.5 वैरिएंट के केस अब तक 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पाए गए हैं, जिनमें दिल्ली, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल शामिल हैं।

Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now