Prajasatta Side Scroll Menu

खुदाई के दौरान कई मकान गिरे

Agra Houses Collapse

Agra Houses Collapse: उत्तर प्रदेश के आगरा के नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को कई मकानों के गिरने की सूचना है। मकानों के मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।

जानकारी के अनुसार, आसपास के एक गेस्ट हाउस में चल रही खुदाई के दौरान मकान ढह गए। घटना नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड, घटिया आजम खां की बताई जा रही है। अब तक दो लोगों को घटनास्थल से बचा लिया गया है और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। घटना स्थल पर बचाव कार्य जारी है।

रेस्क्यू आपरेशन जारी

मकानों के गिरने के बाद मलबे में करीब आधा दर्जन लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के बाद घटनास्थल से जुड़े रोड को ब्लॉक कर दिया गया है और राहत बचाव कार्य चलाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  आरोपों पर आज खेल मंत्रालय को जवाब देगा महासंघ
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now