Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

कृष‍ि मंत्री नरेंद्र स‍िंह तोमर का बड़ा ऐलान, किसानों की हो गई बल्ले-बल्ले

Narendra Singh Toma

PM Kisan 13th Instalment: PM Crop Insurance Scheme की 13वीं किस्त आने से पहले केंद्रीय कृष‍ि मंत्री नरेंद्र स‍िंह तोमर ने बड़ा ऐलान किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने क‍िसानों की आमदनी बढ़ाने पर बल दिया है। इसके ल‍िए उन्होंने कहा, हमें बाजरे की प्रोडक्‍ट‍िव‍िटी, प्रोडक्‍शन और प्रोसेस‍िंग पर ध्‍यान देना होगा। उन्‍होंने कहा क‍ि शरीर की पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने के ल‍िए बाजरे का सेवन करना चाह‍िए।

8 साल आमदनी बढ़ाने की द‍िशा में काम

उन्‍होंने कहा क‍ि केंद्र की मोदी सरकार प‍िछले आठ साल से क‍िसानों की आमदनी बढ़ाने की द‍िशा में काम कर रही है। इसके ल‍िए सरकार ने प‍िछले सालों में पीएम क‍िसान, पीएम क‍िसान फसल बीमा योजना समेत कई योजनाएं शुरू की हैं। सरकार ने इस वित्तीय वर्ष के लिए 18 लाख करोड़ रुपये का कृषि लोन का लक्ष्‍य भी रखा है। इसके साथ ही तकनीक और क्लस्टर फार्म‍िंग को बढ़ावा द‍िया जा रहा है।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को मंजूरी

कृषि मंत्री ने कहा, देश के करोड़ों क‍िसान पीएम क‍िसान सम्‍मान न‍िध‍ि की 13वीं क‍िस्‍त आने का इंतजार कर रहे हैं। इस क‍िस्‍त के 2000 रुपये जनवरी में आने की संभावना जताई जा रही है। क‍िस्‍त आने से पहले ही पंजाब सरकार ने क‍िसानों को तोहफा देते हुए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) को मंजूरी दी है। पंजाब के किसान भी दूसरे राज्‍यों की तरह फसल बर्बाद होने पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ उठा सकते हैं।

फसल नुकसान में हुई बढ़ोत्तरी 

बता दें पहले पंजाब में फसल का नुकसान 5 प्रत‍िशत के करीब था। लेक‍िन प‍िछले दो साल में यह बढ़कर 15 प्रत‍िशत तक पहुंच गया है। फसल के बढ़ते नुकसान को देखते हुए पंजाब सरकार को पीएम फसल बीमा योजना (PMFBY) के ल‍िए मंजूरी देनी पड़ी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now