Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कुपवाड़ा में हथियारों के ठिकाने का भंडाफोड़

Jammu Kashmir 7

आसिफ सुहाफ, श्रीनगर: सुरक्षा बलों और पुलिस की संयुक्त टीम ने उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में हथियारों के एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया। संयुक्त टीम ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक, शालनार हंगनीकूट में हंदवाड़ा पुलिस ने शनिवार को तलाशी अभियान चलाया और इसी दौरान पुलिस को ये सफलता हाथ लगी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

पुलिस ने कहा कि तलाशी अभियान के दौरान दो मैगजीन और 75 राउंड के साथ एक एके 47 राइफल, 10 ग्रेनेड, 26 यूजीबीएल ग्रेनेड, आठ यूजीबीएल बूस्टर, दो फ्लेम थ्रोअर, पांच रॉकेट शेल और तीन रॉकेट बूस्टर बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में विलगाम पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और जांच की जा रही है।

हेरोइन, पिस्टल, आईईडी बरामद

एक अन्य घटना में भारतीय सेना ने एक तलाशी अभियान के दौरान जम्मू-कश्मीर में राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में हेरोइन, दो पिस्तौल और एक आईईडी बरामद किया। न्यूज एजेंसी ANI ने सेना के सूत्रों के हवाले से बताया कि नियंत्रण रेखा (एलओसी) की रक्षा कर रहे सेना के जवानों ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले से छोटे हथियार और नशीले पदार्थ बरामद किए।

अधिकारियों के मुताबिक, जवानों ने नौशेरा सेक्टर में लाम के अग्रिम क्षेत्र से सुबह तलाशी अभियान के दौरान बरामद किया। अधिकारियों ने कहा कि अभियान अब भी जारी है और अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

झंगर, नौशेरा सेक्टर में नार्को टेरर नेक्सस की हार

खुफिया सूचनाओं के आधार पर, भारतीय सेना ने झंगर नौशेरा (जम्मू-कश्मीर) में नियंत्रण रेखा के पास अभियान चलाया।इस ऑपरेशन में दो अत्याधुनिक पिस्टल, दो किलो नारकोटिक्स और एक दो किलो आईईडी बरामद किया गया।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now