Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

लैंडिंग से 10 सेकंड पहले आग का गोला बना प्लेन

Nepal

Nepal Plane Crash: नेपाल में रविवार सुबह बड़ा विमान हादसा हुआ। यति एयरलाइंस का एटीआर-72 विमान रविवार सुबह कास्की जिले के पोखरा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में 72 लोग सवार थे। अभी तक 42 लोगों के शव निकाल लिए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पांच लोग भारतीय भी है। चश्मदीदों का कहना है कि हादसे में कोई भी नहीं बचा।

हादसे के पहले का वीडियो

हादसे के पहले का वीडियो सामने आया है। वीडियो में विमान छत के काफी करीब उड़ रहा है। प्लेन अचानक हवा में हिलने लगती है तेज धमाके की आवाज आती है। सिविल एविएशन अथॉरिटी का कहना है कि लैंडिंग से 10 सेकेंड पहले विमान में आग की लपटें दिखाई दीं।

 

इसे भी पढ़ें:  देश में दम तोड़ रहा कोरोना, 24 घंटे में आए मात्र 60 नए केस

पोखरा एयरपोर्ट के नजदीक हुआ हादसा

पोखरा एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से कहा गया है कि यति एयरलाइंस का विमान रनवे से महज 10 सेकेंड की दूरी पर था, तभी ये विमान क्रैश हो गया। हादसा कासकी जिले के पोखरा में पुराने एयरपोर्ट और पोखरा एयरपोर्ट के बीच हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्लाइट ने काठमांडू से पोखरा जाने के लिए सुबह 10:30 बजे उड़ान भरी थी।

समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि नेपाल सरकार ने यति एयरलाइंस विमान दुर्घटना की जांच के लिए पांच सदस्यीय जांच आयोग का गठन किया है। विमान को कैप्टन कमल केसी उड़ा रहे थे। 68 यात्रियों में से 53 नेपाली, 5 भारतीय, 4 रूसी, एक आयरिश, दो कोरियन, एक अफगानी और एक फ्रैंच नागरिक थे।

इसे भी पढ़ें:  अमृतपाल का करीबी पप्पलप्रीत गिरफ्तार, होशियारपुर से पंजाब पुलिस ने दबोचा

पोखरा एयरपोर्ट को खतरनाक माना जाता है। अभी दो महीने पहले ही थाई एयरवेज का एक विमान क्रैस हो गया था। इस हादसे में 113 लोगों की मौत हो गई थी।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now