Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Land For Job Scam Case: राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे लालू-राबड़ी, 6 मार्च को सीबीआई ने की थी पूछताछ

Land For Jobs Scam

Land For Jobs Scam: रेलवे में लैंड फॉर जॉब्स यानी जमीन के बदले नौकरी देने के कथित भ्रष्टाचार के केस में बुधवार को RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंच चुके हैं। लालू को व्हीलचेयर पर लेकर राबड़ी और मीसा कोर्ट के अंदर दाखिल हुए।

कोर्ट ने 27 फरवरी को लालू की पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती समेत 14 अन्य आरोपियों को समन जारी किया था।बता दें कि सीबीआई ने रेलवे में नौकरी के बदले जमीन हड़पने के आरोपों पर मामला दर्ज किया था। सीबीआई ने अक्टूबर 2022 में पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद, राबड़ी देवी समेत 14 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। सीबीआई ने 6 मार्च को राबड़ी देवी से पटना स्थित आवास पर 3 घंटे तक पूछताछ की थी।

उसके बाद आरजेडी सुप्रीमों लालू यादव से भी दिल्ली में पूछताछ की गई थी। इस मामले में ही 10 मार्च को ईडी ने लालू यादव व उनके परिजनों के ठिकानों पर छापेमारी की थी।

इसे भी पढ़ें:  बीएसएफ ने पकड़ा तस्करी का 2.78 करोड़ का सोना

27 मार्च को कोर्ट ने जारी किया था समन

दिल्ली स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने 27 फरवरी को लालू की बेटी मीसा भारती समेत अन्य आरोपियों को समन जारी कर 15 मार्च को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया था। उधर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी लगातार तीसरी बार सीबीआई के सामने पेश नहीं हुए। इससे पहले भी दो अलग-अलग मौकों पर तेजस्वी पूछताछ से दूर रह चुके हैं।

तेजस्वी इससे पहले पत्नी के स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर पेश नहीं हुए थे। बता दें कि ईडी के छापे के बाद उनकी पत्नी राजश्री यादव की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इसे भी पढ़ें:  Income Tax Bill 2025: आज संसद में नया आयकर विधेयक 2025 पेश करेगी मोदी सरकार, जाने विधेयक की 10 खास बातें...!

Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now