Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Leela Palace Hotel से ठगी वाला UAE के शाही परिवार का ‘सदस्य’ अरेस्ट

Leela Palace Hotel 1

Leela Palace Hotel: दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी स्थित 5 स्टार होटल को लाखों रुपये का चूना लगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मोहम्मद शरीफ को दिल्ली पुलिस ने कर्नाटक से गिरफ्तार किया है। बता दें कि आरोपी ने खुद को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के शाही परिवार के सदस्य बताकर होटल में ठहरा था।

दिल्ली के लीला पैलेस होटल में चार महीने से अधिक समय तक ठहरने के बाद आरोपी बिना बिल चुकाए फरार हो गया था। आरोपी के फाइव स्टार होटल में ठहरने का कुल खर्च करीब 23 लाख रुपये का आया था। होटल प्रबंधन की शिकायत पर पिछले शनिवार को शरीफ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

1 अगस्त से 20 नवंबर तक होटल में ठहरा था शरीफ

पुलिस ने कहा कि मोहम्मद शरीफ पिछले साल 1 अगस्त से 20 नवंबर तक पांच सितारा होटल में रुका था। आरोपी के खिलाफ शिकायत में कहा गया है कि उसने कथित तौर पर होटल के कमरे से चांदी के बर्तन और अन्य सामान चुराए हैं।उसने अधिकारियों से कहा कि वह संयुक्त अरब अमीरात में रहता है और अबू धाबी के शाही परिवार के सदस्य शेख फलाह बिन जायद अल नाहयान के कार्यालय के साथ काम करता है।

कहा- आधिकारिक काम से आया है भारत

पुलिस के मुताबिक, आरोपी शरीफ ने होटल (Leela Palace Hotel) के कर्मचारियों से कहा कि वह शेख के साथ व्यक्तिगत रूप से काम करता है और वह किसी आधिकारिक काम से भारत में है। इसके बाद वह होटल में कमरा नंबर 427 में रुका था। चेक-इन के लिए, मोहम्मद शरीफ ने कुछ अन्य दस्तावेजों के साथ यूएई निवासी कार्ड, एक बिजनेस कार्ड भी दिया था। जांच के दौरान ये कागजात फर्जी निकले।

मामले में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, आरोपी ने अधिक समय तक होटल में रहने के लिए करीब 11.5 लाख रुपये का भुगतान किया था। हालांकि, वह 20 नवंबर को दोपहर करीब 1 बजे अधिकांश राशि का भुगतान किए बिना चला गया।

 

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now