Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए बीजेपी ने कसी कमर

भाजपा

कुमार गौरव, नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव में मजबूत रणनीति के लिए बीजेपी ने कमर कसना शुरू कर दिया है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी की चुनावी रणनीति को तय करने के लिए बीजेपी ने अलग से एक।कमिटी बनाई है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तीन सदस्य कमिटी गठित की है जिसे पार्टी के अगले एक साल की चुनावी रणनीति तय करने का काम सौंपा गया है। इस कमिटी में पार्टी के तेज तर्रार महामंत्रियों को जगह दी गई है।

पार्टी की रणनीति तय करने का अधिकार

Kullu Dussehra 2026 Celebration

नड्डा ने पार्टी के महामंत्री सुनील बंसल,तरुण चुग और विनोद तावड़े को पार्टी की चुनावी रणनीति तय करने की जिम्मेदारी सौंपी है। इस कमिटी की दो बैठक हो चुकी है। रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा की अध्यक्षता में पार्टी महामंत्रियों की बैठक में भी इस कमिटी के काम।काज के मुद्दो पर चर्चा हुई। इसके बाद जेपी नड्डा ने अलग से तीन सदस्यीय कमिटी के साथ अलग से बैठक की और पार्टी की रणनीति को लेकर मंत्राणा की है। सूत्रों के मुताबिक इस हाई पावर्ड कमिटी के पास देश भर से जमीनी रिपोर्ट मंगवाने, तमाम पार्टी नेताओं के साथ चर्चा करने और पार्टी की रणनीति तय करने का अधिकार है।

नव प्रचार की रणनीति तय होगी

लोकसभा चुनाव की तैयारियों के सिलसिले पर राज्यवार जमीनी स्थिति का जायजा लेने के बाद ये कमिटी पार्टी के चुनाव प्रचार की रणनीति तो तय करेगी ही, तमाम बड़े नेता जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत पार्टी के सभी स्टार प्रचारकों की अगले एक साल की चुनावी दौरे और सभा भी तय करेगी । तमाम फैसलों को अमली जामा पहनाने की भी जिम्मेदारी इसी कमिटी के पास रहेगी।

जनता के साथ सेलिब्रेट करेंगे

सूत्रों के मुताबिक इस कमिटी ने ये भी तय किया कि पार्टी अपने स्थापना दिवस के दिन यानी 6 अप्रैल को ,राष्ट्रीय स्तर के आउटरीच प्रोग्राम की शुरुआत करेगी। जिसे बीजेपी के लोकसभा चुनाव के प्रचार के आगाज के तौर पर देखा जा रहा है। इतना ही नही मोदी सरकार के दूसरे टर्म के चार साल पूरे होने और पांचवे वर्ष में प्रवेश के मौके पर 30 मई को भी पार्टी कार्यक्रम करेगी। जिसमे पार्टी और सरकार के सभी वरिष्ठ नेता, और सभी मंत्री देश भर में जमीन पर कार्यकर्ताओं के बीच उतरेंगे और मोदी सरकार के सफल नौ साल को जनता के साथ सेलिब्रेट करेंगे, ताकि जन जन के बीच मोदी सरकार की उपलब्धि पहुंचे। बीजेपी की तीन सदस्य हाई पावर्ड कमिटी, अलग अलग काम के लिए उप समिति भी बनाएगी ताकि पार्टी स्तर पर तमाम लोगो के पास चुनाव की तैयारियों से जुड़ा दायित्व हो और अभी से ही पार्टी पूरी तरह से चुनावी प्रचार प्रसार के लिए जमीन पर उतर जाए।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now