Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills Kullu Dussehra 2026 Celebration

लोकसभा सदस्यता बहाल होने के बाद संसद पहुंचे राहुल गांधी, ‘INDIA’ गठबंधन के सदस्यों ने किया स्वागत

लोकसभा सदस्यता बहाल होने के बाद संसद पहुंचे राहुल गांधी, ‘INDIA’ गठबंधन के सदस्यों ने किया स्वागत

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
सुप्रीम कोर्ट की ओर से ‘मोदी’ उपनाम टिप्पणी मामले में उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगाने के बाद लोकसभा सचिवालय ने आज राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल कर दी। सदस्यता बहाल होने के बाद राहुल गांधी करीब 12 बजे संसद पहुंचे। राहुल गांधी 137 दिन बाद संसद भवन पहुंचे हैं। लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने आज सुबह ही राहुल की संसद सदस्यता बहाल की थी। संसद भवन पहुंचते ही राहुल ने सबसे पहले महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए।

राहुल गांधी जब संसद भवन के गेट पर पहुंचे तो विपक्षी दलों के गठबंधन ‘INDIA’ के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। राहुल गांधी के संसद पहुंचने के बाद I.N.D.I.A गठबंधन के नेताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्षी गठबंधन के पक्ष में नारे लगाए। सांसदों ने राहुल तुम आगे बढ़ा, हम तुम्हारे साथ हैं, वाले नारे लगाए।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बता दें कि संसद पहुंचने के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने संसद भवन में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे लोकसभा की कार्यवाही में शामिल हुए। राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होने के बाद कांग्रेस में जश्न का माहौल है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विपक्षी दलों के गठबंधन ‘INDIA’ के नेताओं को अपने हाथों से मिठाई खिलाई। वहीँ लोकसभा सचिवालय द्वारा आज उनकी सदस्यता बहाल करने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट बायो को ‘अयोग्य सांसद’ से ‘संसद सदस्य’ तक अपडेट किया।

उल्लेखनीय है कि मोदी सरनेम मानहानि केस में राहुल को 23 मार्च को निचली अदालत ने 2 साल की सजा सुनाई थी। इसके 24 घंटे में ही 24 मार्च को सांसदी चली गई थी। इसके बाद गुजरात हाईकोर्ट ने भी सजा बरकरार रखी थी। राहुल ने इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी। 134 दिन बाद 4 अगस्त को कोर्ट ने इस केस में राहुल की सजा पर रोक लगा दी थी।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todaydaily news IndiaEnforcement DirectorateIndia government newsIndia politics newslatest hindi newslatest news Indianational headlinesNational Newsnewsnews update todaypriyanka gandhisamachar todaytoday news Hinditop headlines todaytop news India

Join WhatsApp

Join Now