Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मध्य प्रदेश के मुरैना में सुखोई और मिराज फाइटर आपस में टकराए, दोनों पायलट सुरक्षित

IAF 2

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के मुरैना में सुखोई-30 और मिराज 2000 एयरक्रॉफ्ट आपस में टकराकर क्रैश हो गए। डिफेंस सूत्रों ने जानकारी दी है कि मध्य प्रदेश के मुरैना में वायुसेना का एक सुखोई-30 MKI और एक मिराज-2000 क्रैश हो गया है। दोनों एयरक्राफ्ट्स ने ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरी थी। वायुसेना और जिला प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंच गए हैं।

प्रशासन ने कहा कि हादसे में घायल हुए दोनों पायलटों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। रक्षा सूत्रों ने कहा, “एक सुखोई -30 और मिराज 2000 विमान मध्य प्रदेश के मुरैना के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं। खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।” IAF ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए हैं।

इसे भी पढ़ें:  विपक्ष पर काले टीके वाले तंज से लेकर 2023 के शुरुआती 75 दिनों की उलब्धियों तक… पीएम मोदी ने क्या-क्या कहा? जानें

मुरैना कलेक्टर ने बताया कि हादसा सुबह साढ़े पांच बजे हुआ। उन्होंने कहा कि पायलटों को एसयू-30 से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और उन्हें मामूली चोटें आई हैं।

Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now