Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills Kullu Dussehra 2026 Celebration

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सत्येंद्र जैन को SC से राहत, 1 सितंबर तक बढ़ी अंतरिम जमानत

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सत्येंद्र जैन को SC से राहत, 1 सितंबर तक बढ़ी अंतरिम जमानत

प्रजसता नेशनल डेस्क|
दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की अंतरिम जमानत एक सितंबर तक बढ़ गई है। कोर्ट ने मेडिकल आधार पर अंतरिम जमानत बढ़ाई है। अब 1 सितंबर को नियमित जमानत अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। ईडी ने सुनवाई के दौरान मेडिकल आधार पर जमानत को आगे बढ़ाने का कड़ा विरोध किया। ईडी ने कहा कि जैन के स्वास्थ्य पर स्वतंत्र मूल्यांकन करने की जरूरत है और जरूरत पड़ी तो वो सत्येंद्र जैन को स्विमिंग पूल ले जाने को तैयार हैं।

ईडी की ओर से पेश ASG एसवी राजू ने कहा, ” वह जेल में एक स्विमिंग पूल चाहते हैं। हर कोई इसे वहन नहीं कर सकता। अगर जरूरत पड़ी, अगर वह उनकी फिजिकल थैरेपी का हिस्सा है तो हम उन्हें एक स्विमिंग पूल में ले जा सकते हैं, लेकिन एम्स में मेडिकल परीक्षण कराया जा। अभी की सलाह देखिए- शॉवर में खड़े होकर नहाना है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

फिलहाल सत्येंद्र जैन अंतरिम जमानत पर हैं और अंतरिम जमानत की अवधि खत्म होने के बाद कोर्ट आगे जमानत की अवधि बढ़ाई जाए या नहीं, इसको लेकर सुनवाई कर रहा है। सत्येंद्र जैन को सुप्रीम कोर्ट ने खराब सेहत के आधार पर 26 मई को 6 हफ्ते की अंतरिम जमानत दी थी। जैन की ओर से पेश वकील ने कहा था कि सत्येंद्र जैन की सर्जरी होनी है, जिसे लेकर तीन अस्पतालों (जीबी पंत, मैक्स और अपोलो) ने ऐसी रिपोर्ट दी है, हालांकि कोर्ट के सामने दो अस्पतालों की रिपोर्ट रखी गई। कोर्ट ने तीसरे अस्पताल की रिपोर्ट भी देने के लिए कहा था।

जैन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मई 2022 में गिरफ्तार किया था, लेकिन उन्हें चिकित्सा आधार पर अंतरिम जमानत दे दी गई थी। सत्येंद्र जैन की ओर से वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि वह रीढ़ की हड्डी के महत्वपूर्ण ऑपरेशन के बाद सुधार कर रहे हैं।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todaydaily news IndiaEnforcement DirectorateIndia government newsIndia politics newslatest hindi newslatest news Indianational headlinesNational Newsnewsnews update todaypriyanka gandhisamachar todaySupreme Courttoday news Hinditop headlines todaytop news India

Join WhatsApp

Join Now