Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मनीष सिसोदिया को कोर्ट लेकर रवाना हुई सीबीआई

Delhi Liquor Scam: दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तार पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की थोड़ी देर में कोर्ट में पेशी होगी। सीबीआई अधिकारी सिसोदिया को लेकर राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंच चुके हैं। कोर्ट ने सीबीआई की मांग पर 27 फरवरी को उन्हें 5 दिन की रिमांड पर भेजा था।

सिसोदिया की पेशी के चलते कोर्ट के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इससे पहले शुक्रवार को सिसोदिया ने निचली अदालत ने जमानत याचिका दाखिल की थी। याचिका में उन्होंने कहा कि उन्होंने सीबीआई को पूछताछ में पूरा सहयोग किया है। जब भी उन्हें बुलाया गया, वे आए हैं।

इसे भी पढ़ें:  जम्मू में चिनाब नदी पर बना दुनिया का सबसे ऊंचा पुल, रेल मंत्री ने ट्रॉली में बैठकर लिया जायजा, जानें कब चलेगी ट्रेन?
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now