Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

मेघालय-नागालैंड के वोटर्स से कांग्रेस की अपील

Mallikarjun Kharge

North Eastern States Election: पूर्वोत्तर राज्यों मेघालय और नागालैंड में चल रहे मतदान के बीच कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को दोनों राज्यों के मतदाताओं से ‘बदलाव का मौका’ देने की अपील की। खड़गे ने कहा कि दोनों पूर्वोत्तर राज्यों के लोग प्रगतिशील और कल्याणकारी सरकारों की ओर देख रहे हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

खड़गे ने एक ट्वीट में कहा, “बेहतर भविष्य के लिए इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने के लिए हमारे पहली बार के मतदाताओं का स्वागत करें। मेघालय और नागालैंड के हमारे बहनों और भाइयों से बदलाव का मौका देने का आग्रह करें।”

नागालैंड में 59 सीटों पर वोटिंग जारी

नागालैंड में एक चरण में हो रहे विधानसभा चुनाव में नई सरकार चुनने के लिए 59 सीटों पर मतदान सोमवार को सुबह सात बजे से शुरू हो गया। सोमवार को शाम 4 बजे मतदान समाप्त होने के साथ ही पार्टियों के 183 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य पर मुहर लग जाएगी।

सोमवार सुबह मतदान केंद्रों पर वोट डालने के लिए लोगों की भीड़ नजर आई। राज्य ने 2018 के विधानसभा चुनावों में लगभग 75 प्रतिशत और 2013 में 90.57 प्रतिशत मतदान दर्ज किया था। बीजेपी नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। 2018 में भी दोनों पार्टियों ने गठबंधन किया था।

जरूरत पड़ने पर कांग्रेस ने चुनाव के बाद गठबंधन का भी संकेत दिया है। नागालैंड में कुल 13,17,632 मतदाता हैं, जिनमें 6,61,489 पुरुष और 6,56,143 महिलाएं हैं। राज्य में कुल 2,351 मतदान केंद्र एक साथ बनाए गए हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, मतदान प्रक्रिया का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 305 कंपनियों को दोनों राज्यों के मतदान केंद्रों पर तैनात किया गया है।

मेघालय में 369 उम्मीदवार चुनावी मैदान में डटे

मेघालय की 60 विधानसभा सीटों में से 59 पर आज मतदान जारी है। यूडीपी उम्मीदवार एचडीआर लिंगदोह के निधन के बाद सोहियोंग विधानसभा सीट पर वोटिंग टाल दिया गया है। कॉनराड संगमा के नेतृत्व वाली नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) को सत्ता बरकरार रखने की उम्मीद है, जबकि भाजपा और तृणमूल कांग्रेस वर्तमान सरकार को हटाने का प्रयास करेगी। राज्य में कुल 369 उम्मीदवार मैदान में हैं जिनमें 36 महिलाएं हैं। वोटिंग शाम चार बजे तक होगी।

2018 के विधानसभा चुनावों में सत्तारूढ़ NPP को 19 सीटें, कांग्रेस को 21 सीटें मिलीं और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दो सीटें जीतने में सफल रही। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (UDP) ने 6 सीटों पर कब्जा किया। कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी, लेकिन सरकार का गठन NPP के नेतृत्व वाले मेघालय डेमोक्रेटिक एलायंस (MDA) ने UDP, BJP और अन्य क्षेत्रीय दलों के समर्थन से किया था।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now