Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills Kullu Dussehra 2026 Celebration

मिशन-2024: नड्डा ने किया BJP की नई टीम का ऐलान,13 उपाध्यक्ष, 8 महामंत्री और 13 राष्ट्रीय सचिव नियुक्त

विधानसभा चुनाव 2022 : BJP ने 5 राज्‍यों के लिए प्रभारियों का किया ऐलान

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
भारतीय जनता पार्टी 2024 लोकसभा चुनाव और पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनावों के मद्देनजर अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। बीजेपी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कई नेताओं को शामिल किया गया है। खास तौर पर जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। वहां के नेताओं को भी जगह मिली है।

जेपी नड्डा ने अपनी नई टीम में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 8 महामंत्री, 13 राष्ट्रीय सचिव, 1 संगठन महामंत्री, 1 सह संगठन महामंत्री के अलावा, कोषाध्यक्ष और सहकोषाध्यक्ष की घोषणा की है। जिनमें कई पुराने चेहरों को बरकरार रखा गया है तो कई नए चेहरों को भी अपनी टीम में जगह दी गई है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration


जेपी नड्डा ने डॉ. रमन सिंह, वसुंधरा राजे, रघुबर दास, सौदान सिंह, बैजयंत पांडा, सरोज पांडेय, रेखा वर्मा, डीके अरुणा, एम चौबा एओ, अब्दुल्ला कुट्टी, लक्ष्मीकांत वाजपेयी, लता उसेंडी, तारिक मंसूर को जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है। इसी तरह से अरुण सिंह, कैलाश विजयवर्गीय, दुष्यंत कुमार गौतम, तरुण चुग, विनोत तावड़े, सुनील बंसल, संजय वंदी और राधामोहन अग्रवाल को पार्टी का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया है।

खास बात यह है कि जेपी नड्डा ने अपनी टीम में अनुभव के साथ युवाओं को भी जगह देने की कोशिश की है। यह टीम 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के नजरिए से भी देखी जा रही है। जिसमें सभी राज्यों का समावेश किया गया है

Aaj Ki Khabrenbreaking news todaydaily news IndiaEnforcement DirectorateIndia government newsIndia politics newslatest hindi newslatest news Indianational headlinesnewsnews update todaypriyanka gandhisamachar todaytoday news Hinditop headlines todaytop news India

Join WhatsApp

Join Now