Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मुंबई में होने वाली INDIA गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे सीएम अरविंद केजरीवाल

Published on: 21 August 2023
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ED To Arrest Arvind Kejriwal today, Delhi Excise Policy Case

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क
आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal)मुंबई में होने वाली INDIA गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे। ये बैठक मुंबई में 31 अगस्त और 1 सितंबर को होगी। बता दें कि अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस के बीच कई मामलों में असहमति दिख रही है। इसी को लेकर संशय बना हुआ था कि वह बैठक में शामिल होंगे या नहीं। अब स्थिति साफ हो गई है कि केजरीवाल इस बैठक में हिस्सा लेने जा रहे हैं। इस बात की पुष्टि आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “हां हम मुंबई में जाएंगे और जो भी रणनीति बनेगी उसके बारे में अवगत करा दिया जाएगा। ” ये बैठक मुंबई में 31 अगस्त और 1 सितंबर को होनी है। अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस के बीच कई मामलों में असहमति दिखने के बाद संशय बना हुआ था कि वह बैठक में शामिल होंगे या नहीं। अब स्थिति साफ हो गई है कि सीएम केजरीवाल इस बैठक में हिस्सा लेने जा रहे हैं।

मुंबई में इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस (इंडिया) की तीसरी बैठक में 26 से ज्यादा राजनीतिक दलों के लगभग 80 नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। वर्तमान में 26 दल गठबंधन समूह का हिस्सा हैं और दो दिवसीय बैठक के दौरान कुछ और दल गठबंधन में शामिल होने के लिए तैयार हैं. इस बैठक में गठबंधन के लोगो का अनावरण होने की उम्मीद भी जताई जा रही है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todaydaily news IndiaEnforcement DirectorateIndia government newsIndia politics newslatest hindi newslatest news Indianational headlinesNational Newsnewsnews update todaypriyanka gandhisamachar todaytoday news Hinditop headlines todaytop news India

Join WhatsApp

Join Now