Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

नगालैंड, मेघालय, त्रिपुरा चुनाव का ऐलान आज

Election Commission Vice President Election: उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू, जल्द जारी होगा नॉटिफिकेशन

Election Commission: भारत निर्वाचन आयोग (ECI) आज दोपहर 2 बजे के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा विधानसभा चुनाओं के तारीखों का ऐलान करेगा।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का शासन है, जबकि मेघालय और नागालैंड में भाजपा सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा है। नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा की विधानसभाओं का पांच साल का कार्यकाल 12 मार्च, 15 मार्च और 22 मार्च को समाप्त होने वाला है।

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार की अध्यक्षता वाली एक टीम ने तीन पूर्वोत्तर राज्यों का दौरा करने के बाद पिछले हफ्ते कई बैठकें कीं। ये बैठकें तीन राज्यों के राजनीतिक दलों, सिविल अधिकारियों और केंद्रीय सुरक्षा अधिकारियों के साथ आयोजित की गईं थीं।

2024 आम चुनाव के पहले 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव

2024 आम चुनाव के पहले उत्तरपूर्वी राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड समेत कुल 9 राज्यों में चुनाव होंगे। आज इलेक्शन कमीशन की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद ये तय हो गया है कि सबसे पहले उत्तर पूर्वी राज्यों में चुनाव कराए जाएंगे। संभावना है कि अप्रैल या मई में कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव कराए जा सकते हैं।

बता दें कि 40 सदस्यीय मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल 17 दिसंबर, 2023 को समाप्त हो रहा है, जबकि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना के लिए जनवरी 2024 में अलग-अलग तारीखों पर समाप्त हो रहा है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now