Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

New Delhi: कोरोना पर सीएम केजरीवाल ने की रिव्यू मीटिंग, बोले- ‘घबराने की जरूरत नहीं, हमारी तैयारी पुख्ता’

New Delhi CM Kejariwal Do Review Meeting On Corona

New Delhi: दिल्ली में कोरोना के मामले फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। इसे लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को राजधानी में रिव्यू मीटिंग की। बैठक में वित्त मंत्री कैलाश गहलोत, स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज समेत अनेक अधिकारी मौजूद रहे। मीटिंग के बाद सीएम केजरीवाल मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 15 दिन में कोरोना के मामले दोगुने हो गए है।

इस बात की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री ने बैठक कर हालातों पर चर्चा की। आगे हमने आज रिव्यू मीटिंग की। दिल्ली के लोगों से कहना चाहता हूं कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

मौजूदा वेरिएंट गंभीर नहीं

सीएम ने कहा कि केंद्र ने कुछ दिन पहले छह राज्यों को एडवाइजरी जारी की थी, उसमें दिल्ली का नाम नहीं था। मार्च में मामले बढ़े हैं 30 मार्च को 295 मामले सामने आए थे। दिल्ली में कुल 932 एक्टिव मामले हैं। किसी को घबराने की जरूरत नहीं है, अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अभी तक कोरोना से तीन मौते हुई हैं, उन्हें अन्य बीमारियां थीं। हम 100 प्रतिशत मामलों की जिनोम सिक्वेंसिंग करवा रहे हैं, इस वक्त XBB 1.6 वैरिएंट है, ये तेजी से फैलता है, लेकिन ये गंभीर नहीं है, अगर वैक्सिनेशन भी है, तब भी हो रहा है।

किसी को घबराने की जरूरत नहीं 

सीएम केजरीवाल ने कहा कि हम दिल्ली में सीवेज से सैंपल उठाकर चेक करते हैं, फरवरी के बीच तक नेगेटिव था, फिर पॉजिटिव आना शुरू हुआ। हमारी पूरी तैयारी है, किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। दिल्ली में 7 हजार 986 बेड हैं, लेकिन सिर्फ 66 मरीज भर्ती हैं। 4 हजार टेस्ट सरकारी लैब में और 1 लाख से ज्यादा प्राइवेट लैब की कैपेसिटी है, हमारे पास ऑक्सीजन और सारी तैयारियां हैं वैक्सिनेशन बहुत अच्छा रहा है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now