Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

‘नीतीश और तेजस्वी मुसलमानों में डर पैदा करना चाहते हैं…’, बिहार हिंसा पर भड़के ओवैसी, बड़ी साजिश का किया इशारा

Bihar Violence: बिहार में रामनवमी पर नालंदा में पथराव के बाद आगजनी, तोड़फोड़ और फायरिंग हुई। पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई में जुटी है। लेकिन अब सियासत भी तेज हो गई। एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार सरकार पर निशाना साधा है।

ओवैसी ने कहा कि जब भी किसी राज्य में हिंसा होती है तो इसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार पर आती है। बिहारशरीफ में मदरसा अजीजिया को आग के हवाले किया गया। एक मस्जिद के मीनार को तोड़ा गया और मुस्लिमों की दुकानों को निशाना बनाया गया तो इससे साफ पता चलता है कि इसके पीछे बहुत बड़ी साजिश हुई है।

हिंसा से नीतीश को कोई फर्क नहीं

ओवैसी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को मालूम था कि नालंदा एक संवेदनशील जिला है, फिर भी ये हुआ। तो ये जो भी कुछ बिहार में हुआ उसकी जिम्मेदारी बिहार सरकार पर आती है। उन्हें मालूम था कि वहां हिंसा हो सकता है क्योंकि 2016 में भी इस तरह का हिंसा नालंदा में हुआ था। उन्हें इन सब से कोई तकलीफ नहीं हो रही है, वो कल इफ्तार में भी चले गए। नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव मुसलमानों में डर पैदा करना चाहते हैं।

बिहारशरीफ में निकाली गई सद्भावनायात्रा

नालंदा में हिंसा के बाद मंगलवार को बिहार शरीफ में सद्भावना यात्रा निकाली गई। मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि इस मार्च में सभी राजनीतिक नेता और शहर के सभी लोग शांति मार्च में शामिल हुए। इससे संदेश देना चाहते हैं कि आपस में प्रेम रखें और यही प्रेम एवं भाईचारा समाज को आगे बढ़ा सकता है।

अफवाहों पर यकीन न करें

नालंदा के पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने कहा कि हमारी पहले दिन से पूरी कोशिश रही है कि अमन-चैन वापस आए और अभी समाज की ओर से सद्भावनायात्रा की पहल की गई है। इससे उद्देश्य दिया गया है कि अफवाहों में यकीन न करें और शांति बनाए रखें। हम दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहे हैं। अभी तक 15 FIR और 130 गिरफ्तारी हुई है और जो नामजद अभियुक्त है उनके खिलाफ छापेमारी की जा रही है। फिलहाल वो फरार चल रहे हैं लेकिन उनकी तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें: 

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now