Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

ओडिशा के राज्यपाल और CM ने दी श्रद्धांजलि

Naba Das Last Rites

Naba Das Last Rites: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा दास को उनके आवास पर राज्यपाल गणेशी लाल और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने श्रद्धांजलि दी। नबा दास का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। पार्थिव शऱीर के अंतिम दर्शन के लिए मंत्री के आवास पर उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं का पहुंचना जारी है। बता दें कि झारसुगुड़ा जिले में पुलिसकर्मी गोपाल दास ने गोली मारकर स्वास्थ्य मंत्री की हत्या कर दी थी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

स्वास्थ्य मंत्री नबा दास की फायरिंग में मौत की खबर से पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया है। नबा को खोने से पूरा परिवार सदमे में है। निवास पर परिजन अंतिम दर्शन कर रहे हैं। उनके आवास पर अंतिम दर्शन करने के लिए परिजनों की भीड़ उमड़ पड़ी। बता दें कि रविवार रात करीब नौ बजे कैपिटल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद स्वास्थ्य मंत्री के पार्थिव शरीर को सबसे पहले विधानसभा लाया गया। फिर यहां से उनके आधिकारिक आवास ले जाया गया।

अस्पताल में इलाज के दौरान स्वास्थ्य मंत्री की हुई मौत

स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास को झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर में गोली मार दी गई और भुवनेश्वर अस्पताल में उनकी गोली लगने से मौत हो गई। ओडिशा सरकार के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, आज पूरा दिन राज्य में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

बता दें कि गोली मारने की घटना के बाद झारसुगुड़ा के स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद स्वास्थ्य मंत्री को भुवनेश्वर के कैपिटल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉ. देबाशीष नायक के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम ने तुरंत उनका इलाज किया और उनका ऑपरेशन किया।

एक गोली शरीर के पार निकल गई थी

अधिकारियों ने कहा कि ऑपरेशन के दौरान यह पाया गया कि एक गोली शरीर में घुसकर बाहर निकल गई थी, जिससे दिल और बाएं फेफड़े में चोट लगी थी। उन्होंने आगे कहा कि हृदय पंपिंग में सुधार के लिए कदम उठाए गए। उन्हें तत्काल आईसीयू देखभाल दी गई। लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका और अंत में उन्होंने दम तोड़ दिया।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंत्री नब दास के दुर्भाग्यपूर्ण निधन पर गहरा सदमा और दुख व्यक्त किया है। ओडिशा सीएमओ की ओऱ से बयान जारी कर कहा गया है कि नबा दास राज्य सरकार और पार्टी दोनों के लिए एक संपत्ति थे। उनकी मृत्यु ओडिशा राज्य के लिए एक बड़ी क्षति है।

सीएम ने क्राइम ब्रांच को दिया है जांच का आदेश

इससे पहले मुख्यमंत्री ने अस्पताल पहुंचकर मंत्री के स्वास्थ्य की जानकारी ली, जिसमें विशेषज्ञ शामिल हुए. पटनायक ने हमले की निंदा की। मुख्यमंत्री ने क्राइम ब्रांच को मामले की जांच करने का भी निर्देश दिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में ओडिशा अपराध शाखा की एक टीम ब्रजराजनगर के लिए रवाना हुई, जहां राज्य के स्वास्थ्य मंत्री नबा दास को गोली मार दी गई थी।

अतिरिक्त महानिदेशक अरुण बोथरा के नेतृत्व में टीम हत्याकांड की जांच के लिए घटनास्थल के लिए रवाना हुई। इससे पहले, एक चश्मदीद गवाह राम मोहन राव ने कहा कि पुलिसकर्मी ने ओड़िशा के मंत्री पर बेहद करीब से गोली चलाई।

राव ने कहा, “यह घटना गांधी चौक पर दोपहर करीब 12.30 बजे हुई जब दास एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। उनके बाएं सीने में गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।” यहां एक जन शिकायत कार्यालय का उद्घाटन होना था जिसमें स्वास्थ्य मंत्री मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now