Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

पहलवानों के धरना खत्म करने के बाद ताबड़तोड़ एक्शन, WFI की सभी गतिविधियां स्थगित

IOA 1

नई दिल्ली: खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से पहलवानों की मुलाकात और धरना खत्म करने के बाद ताबड़तोड़ एक्शन शुरू हो गया है। भारत सरकार ने भारतीय कुश्ती संघ ( WFI) की सभी गतिविधियों को तब तक के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया है जब तक कि ओवरसाइट कमेटी औपचारिक रूप से नियुक्त नहीं हो जाती। WFI में चल रही रैंकिंग प्रतियोगिता का निलंबन और किसी भी गतिविधि के लिए प्रतिभागियों से लिए गए प्रवेश शुल्क की वापसी भी इसमें शामिल है।

सहायक सचिव विनोद तोमर सस्पेंड

यह घोषणा 20 जनवरी को सरकार द्वारा एक निरीक्षण समिति नियुक्त करने के निर्णय के बाद की गई है जो डब्ल्यूएफआई की दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों को संभालेगी। साथ ही डब्ल्यूएफआई के सहायक सचिव विनोद तोमर को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

अनुराग ठाकुर से मिले थे पहलवान

इससे पहले शुक्रवार रात पहलवानों का एक दल खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मिला। इसमें बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, बबीता फोगाट और विनेश फोगाट जैसे रेसलर मौजूद रहे। करीब 5 घंटे चली बैठक के बाद अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान रेसलर्स ने धरना खत्म करने का ऐलान किया। अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- खिलाड़ियों से बड़ी गंभीरता से बातचीत हुई। इन्होंने जो आरोप लगाया है उसको बहुत बारीकी से सुना। कुश्ती संघ में सकारात्मक पहलू क्या हो इस पर भी बात हुई है, जो आरोप लगाए हैं उस पर कार्रवाई होगी।

उन्होंने आगे कहा- इस मामले में अब ओवरसाइज कमेटी का गठन होगा। इसके सदस्यों के नाम कल घोषणा होगी। एक महीने में जांच पूरी होगी। साथ ही जब तक जांच होगी तब तक बृजभूषण सिंह कामकाज से अलग रहेंगे। वहीं इस दौरान बजरंग पूनिया ने कहा- हमें विश्वास है कि निष्पक्ष जांच होगी। हम अभी प्रोटेस्ट खत्म कर रहे हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now