Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पहलवानों के प्रदर्शन पर बोले अनुराग, हम खिलाड़ियों के साथ, पर नियमों के हिसाब से ही होगी जांच

Published on: 31 May 2023
पहलवानों के प्रदर्शन पर बोले अनुराग, हम खिलाड़ियों के साथ, पर नियमों के हिसाब से ही होगी जांच

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों के प्रोटेस्ट को लेकर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को कहा कि जांच तो नियमों के अनुसार ही होगी। जांच पूरी होने तक खिलाड़ियों को इंतजार करना चाहिए। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को कम से कम सुप्रीम कोर्ट, पुलिस, खेल विभाग किसी पर तो विश्वास करना पड़ेगा।


खेल मंत्री ने कहा कि हम भी चाहते हैं कि खिलाड़ियों ने जो बात उठाई है, उस पर निष्पक्ष जांच हो। जांच के बाद कार्रवाई हो। पुलिस जांच कर रही है। जांच पूरी होने तक उन्हें इंतजार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आगे महत्वपूर्ण मुकाबले आ रहे हैं। हम सभी खिलाड़ियों के साथ हैं। ऐसा कोई कदम नहीं उठाना चाहिए जिससे किसी और खिलाड़ी और खेलों को नुकसान हो।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todaydaily news IndiaEnforcement DirectorateIndia government newsIndia politics newslatest hindi newslatest news Indianational headlinesnewsnews update todaypriyanka gandhisamachar todaytoday news Hinditop headlines todaytop news India

Join WhatsApp

Join Now