Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

पहाड़ों पर बर्फीले तूफान का अलर्ट, UP में बारिश, गर्जना सुन घरों में दुबके लोग

Weather Update: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में कुछ दिनों दिन में धूप खिलने के बाद मौसम ने फिर से करवट ले ली है। रविवार को पूरे दिन लोग धूप के लिए तरस गए। वहीं दोपहर बाद बादलों की गर्जना के साथ बारिश हुई। इधर मौसम विभाग (IMD) की ओर से पहाड़ों पर अगले तीन से चार दिन तक भारी बर्फबारी और कही-कहीं बर्फीले तूफान (Snow Storm) की चेतावनी जारी की है।

हिमालयी क्षेत्र के लिए जारी हुई चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 24 से 26 जनवरी के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भारी बारिश या बर्फबारी की की आशंका जताई है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना जताई है।

शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ

मौसम विभाग के अनुसार, अफगानिस्तान और आसापास के निचले इलाके में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका असर दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आस-पास के क्षेत्र में बना हुआ है। आईएमडी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण 24 से 26 जनवरी के दौरान अरब सागर से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में उच्च नमी के साथ बढ़ने की संभावना है।

पहाड़ों के साथ मैदानी क्षेत्रों में पड़ेगा असर

रविवार और सोमवार को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके बाद इसकी तीव्रता 24 और 26 जनवरी के बीच व्यापक रूप से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश व बर्फबारी के साथ हो सकती है।23 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना है और इसके बाद मंगलवार और गुरुवार के बीच गरज के साथ हल्की बारिश होने की उम्मीद है।

इन तारीखों में इन इलाकों में असर

आईएमडी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में 24 तारीख को, हिमाचल प्रदेश में 24 और 25 तारीख को, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 25 तारीख को, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 24-26 जनवरी के दौरान ओलावृष्टि की भी संभावना है।

पश्चिमी यूपी में गर्जना के साथ बारिश

इसके साथ ही रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रविवार को बारिश हुई। हालांकि मौसम में थोड़ी गर्मी रही, लेकिन घरों के अंदर काफी ठंड महसूस की गई।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now