Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर रखे द्वीपों के नाम, बॉलीवुड एक्टर्स बोले- बलिदान और बहादुरी को सलाम

Vikram

नई दिल्ली: हिंदी फिल्म सितारे अजय देवगन, सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अंडमान और निकोबार के 21 द्वीपों का नामकरण परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती के अवसर पर, पीएम ने सोमवार को नेताजी को समर्पित एक प्रस्तावित स्मारक के मॉडल का अनावरण किया, जिसे केंद्र शासित प्रदेश में स्थापित किया जाएगा और परमवीर चक्र पुरस्कार विजेताओं के नाम पर 21 द्वीपों का नाम भी रखा।

प्रधानमंत्री मोदी परमवीर चक्र पुरस्कार विजेताओं के नाम पर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 द्वीपों के नाम रखे। कार्यक्रम को प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअली संबोधित किया।

यह पुरस्कार भारत का सर्वोच्च सैन्य सम्मान है, जो युद्धकाल के दौरान वीरता के विशिष्ट कार्यों को प्रदर्शित करने के लिए प्रदान किया जाता है। सुनील शेट्टी ने पीएम की तारीफ की और लिखा महान नेता जी की 126वीं जयंती पर हमारे राष्ट्र के सच्चे नायक परमवीर च्रक पुरस्कार विजेताओं के नाम पर #AndamanNicobar के 21 द्वीपों का नाम बदलने के लिए माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोजी जी को धन्यवाद। बहुत गर्व है!

अक्षय कुमार ने ट्वीट किया, “परमवीर चक्र विजेताओं को सम्मानित करने का यह एक उल्लेखनीय तरीका है। उनकी बहादुरी और बलिदान को सलाम।

अजय देवगन जिन्होंने 2003 की फिल्म “एलओसी कारगिल” में लेफ्टिनेंट मनोज कुमार पांडे की भूमिका निभाई थी, ने कहा कि इन सैनिकों ने जो बलिदान दिया है वह पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

 

कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक ‘शेरशाह’ के स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा कि इस खबर से उनके रोंगटे खड़े हो गए। सिद्धार्थ लिखा “यह खबर कि अंडमान और निकोबार में एक द्वीप का नाम हमारे हीरो कैप्टन विक्रम बत्रा के नाम पर रखा गया है, मेरे रोंगटे खड़े कर देता है! मेरा दिल गर्व से भर जाता है कि मैं पर्दे पर उनकी भूमिका निभाने के लिए भाग्यशाली था। पीएम @narendramodi द्वारा उठाया गया यह कदम सुनिश्चित करता है कि शेरशाह हमेशा के लिए रहता है।

 

नेताजी का प्रस्तावित स्मारक, जिसके मॉडल का उद्घाटन सोमवार को प्रधान मंत्री ने किया था रॉस द्वीप पर स्थापित किया जाएगा। इसका नाम 2018 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप रखा गया था।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now