Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

पश्चिम बंगाल में एक स्कूल के बैक साइड में मिले एक-दो नहीं 40 बम, इलाके में दहशत

बरामद थैला

बिरभूम से अमर देव पासवान की रिपोर्ट: पश्चिम बंगाल बिरभूम जिले के मार्गग्राम इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब यहां एक सरकारी स्कूल के पीछे थैली में 40 देशी बम बरामद हुए। गनीमत यह रही कि समय रहते किसी ने इस संदिग्ध बैग को लेकर पुलिस को सूचना दे दी। अब सभी बम पुलिस के कब्जे में हैं और उन्हें डिफ्यूज किया जा रहा है।

इलाके में दहशत 

Kullu Dussehra 2026 Celebration

घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस ने स्कूल के आसपास नाकेबंदी कर जांच शुरू की। जांच में स्कूल की दीवार के पीछे जंगलों में एक थैला बरामद हुआ। बैग में 40 देशी बम थे। पुलिस के अनुसार इस बारे में फिलहाल पता लगाया जा रहा है यह बम कहां से आया और किसने रखा है।

 

 

छापेमारी कर रही पुलिस 

पुलिस के अनुसार मामला बासवा बालिका विद्यालय का है। मारग्राम थाना पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार यह बम यहां किसी ने छिपाए थे या वह किसी वारदात को अंजाम देना चाहता था यह जांच का विषय है। घटना के बाद से लोगों में रोष है। पुलिस मामले में छापेमारी कर आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now