Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पश्चिमी यूपी के दौरे पर अमित शाह, बिहार में पेश होगा बजट

MV Vilas Cruise

Today Headlines, 28 Feb 2023: आज बिहार विधानसभा में महागठबंधन की सरकार अपना पहला बजट पेश करेगी। वहीं दुनिया का सबसे लंबा क्रूज कोलकाता के डिब्रूगढ़ पहुंचेगी। इस मौके पर भव्य तरीके से क्रूज का स्वागत होगा। आइए जानते हैं क्या-क्या खास खबरें हैं, जिन पर लोगों की नजर रहेगी…

ये हैं आज की बड़ी खबरें

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 28 फरवरी को यूपी में अमरोहा और सहारनपुर के दौरे पर होंगे। वे यहां पश्चिमी यूपी की हारी हुई सीटों पर 2024 के चुनाव में जीत की रणनीति तैयार करेंगे।
  • बिहार विधानमंडल का बजट सत्र सोमवार से शुरू हुआ है, जो 5 अप्रैल तक चलेगा। 28 फरवरी को बजट पेश किया जाएगा। महागठबंधन सरकार का यह पहला बजट होगा।
  • राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा 28 फरवरी से बिहार में विरासत बचाओ नमन यात्रा निकालेंगे। इसकी शुरूआत चंपारण के भितिहरवा से होगी।
  • दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज एमवी गंगा विलास 28 फरवरी को कोलकाता के डिब्रूगढ़ में अपनी यात्रा समाप्त करेगा। इस दौरान मंत्रा सर्बानंद सोनोवाल के अन्य मंत्री मौजूद रहेंगे। यहां स्वागत समारोह होगा। 13 जनवरी को पीएम मोदी ने वाराणसी से इसे रवाना किया था।
इसे भी पढ़ें:  पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे, आरएसएस के हैं बेहद करीबी

आज का इतिहास

महान भौतिक वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन (सीवी रमन) ने 28 फरवरी 1928 को एक महत्वपूर्ण खोज की थी। उन्होंने पारदर्शी पदार्थ से गुजरने पर प्रकाश की किरणों में आने वाले बदलाव की खोज की थी। इसके लिए उन्हें 1930 में भौतिकी का नोबल पुरस्कार मिला था। वह यह पुरस्कार पाने पहले एशिया के महान वैज्ञानिक थे। इस खोज के लिए 1986 से इस दिन को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। 1954 में सीवी रमन को भारत सरकार ने भारत रत्न से नवाजा था।

Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now