Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘पीएम मोदी आज दुनिया में शांति के सबसे विश्वसनीय चेहरा’, नोबेल कमेटी के डिप्टी ने भारत को शक्तिशाली देश बताया

Published on: 16 March 2023
PM Modi Nobel

नई दिल्ली: नोबेल पुरस्कार समिति के उप नेता एस्ले तोजे ने बुधवार को रूस-यूक्रेन युद्ध में सकारात्मक हस्तक्षेप के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की। उन्होंने भारत की भी तारीफ की और कहा कि जब भारत बोलता है तो दुनिया सुनती है। एस्ले तोजे ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की।

एस्ले तोजे ने की पीएम मोदी की तारीफ

एस्ले तोजे ने कहा, “प्रधान मंत्री मोदी ने यूक्रेन संकट में एक सकारात्मक नोट पर रूस को परमाणु हथियारों का उपयोग करने के खिलाफ चेतावनी दी है और मैं स्पष्ट रूप से यह देखकर बहुत खुश हूं। मुझे लगता है कि दुनिया के हर देश को यह संदेश देना चाहिए और यह तब और भी महत्वपूर्ण है जब यह भारत जैसे शक्तिशाली देश से आता है।”

पीएम मोदी दुनिया में शांति के सबसे विश्वसनीय चेहरा

उन्होंने कि पीएम मोदी आज दुनिया में शांति के सबसे विश्वसनीय चेहरा हैं। टोजे ने आगे बताया कि वह भारतीय पीएम के बहुत बड़े फैन हैं। तोजे ने अपने बयान को जारी रखते हुए बताया कि पीएम मोदी एक भरोसेमंद नेता हैं जो देशों के बीच युद्ध को रोकने और शांति स्थापित करने की क्षमता रखते हैं।

तोजे के बयान इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि नोबेल शांति पुरस्कार दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है, जो शांति को बढ़ावा देने और संघर्षों को हल करने में महत्वपूर्ण योगदान देने वालों को मान्यता देता है। पीएम मोदी का नाम पहले भी कई बार नोबेल शांति पुरस्कार के लिए उठा था। कई लोगों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस और अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन जैसी विभिन्न पहलों के माध्यम से आर्थिक विकास को बढ़ावा देने, गरीबी को कम करने और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों को बेहतर बनाने के उनके प्रयासों के लिए प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त करने की वकालत की है।

किसे दिया जाता है नोबेल पुरस्कार?

नोबेल पुरस्कार स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड बर्नाड नोबेल की याद में नोबेल फाउंडेशन द्वारा दिया जाता है। 29 जून 1900 को नोबेल फाउंडेशन की स्थापना हुई थी और 1901 से नोबेल पुरस्कार दिया जाने लगा। द रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेस भौतिकी, अर्थशास्त्र और रसायनशास्त्र के क्षेत्र में और नॉर्वेजियन नोबेल समिति शांति के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार प्रदान करती है।

भारत के नोबेल पुरस्कार विजेताओं की सूची

-रवीद्रनाथ टैगोर
-सी. वी.रमन

-मदर टेरेसा
-अमर्त्य सेन
-कैलाश सत्यार्थी
-हर गोविंद खुराना
-सुब्रमण्यम चंद्रशेखर
-वेंकी रामाकृष्णन
-अभिजीत बनर्जी

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now